राखी सावंत ने पति के बारे में बताई डिटेल्स, कहा - डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी में करते हैं काम

बॉलीवुड
Updated Aug 06, 2019 | 16:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

राखी सावंत ने हाल ही में अपनी शादी की बात को कंफर्म किया। हालांकि उनके पति रितेश के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी नहीं है। राखी ने बताया कि उनके पति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी में काम करते हैं।

Rakhi Sawant
Rakhi Sawant  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 20 जुलाई को राखी सावंत ने की थी शादी
  • राखी के पति रितेश एक एनआरआई हैं
  • राखी का कहना है कि रितेश डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी में काम करते हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी शादी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। जब से उन्होंने ब्राइडल गाउन में फोटोज पोस्ट की है, तभी से उनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की बाद को स्वीकार किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने पति रितेश के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। ये एक प्राइवेट वेडिंग थी और राखी हर रोज सिंदुर के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं।

राखी ने जब क्रिश्चन ब्राइडल गाउन में फोटो शेयर की थी, तो उन्होंने इसे ब्राइडल शूट बताया था। उन्होंने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि हां, मैंने 20 जुलाई को शादी कर ली है। मैं डर गई थी। मैं इसे प्राइवेट रखना चाहती थी। उनसे पूछा गया कि इसमें डरने की क्या है, शादी तो गुड न्यूज है। ऐसे में राखी ने कहा, 'गुड न्यूज तो है, लेकिन मेरे हसबैंड को मीडिया पसंद नहीं। उनको किसी के सामने आया नहीं था। शादी तो फैमिली के बीच में होती है, दुनिया को थोड़ी ना बुलाना होता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

हालांकि राखी के पति के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। अब उन्होंने बताया कि मेरे पति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी में एम्प्लोई हैं। रितेश के पैरेंट्स और बहनें बहुत अच्छे हैं। मेरे पति मेरे लिए परमेश्वर हैं। राखी ने शादी की डिटेल्स देते हुए कहा कि रितेश और मैंने मुंबई के JW Marriott में शादी की। वे एक हिंदू एनआरआई हैं और मैं एक क्रिश्चन हूं, इसलिए मैंने कोर्ट मैरिज और कैथोलिक वेडिंग की। इसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Good morning sweetheart Fan’s A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Good morning sweetheart fans morning A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

राखी से पूछा गया कि क्या वे यूके शिफ्ट होने वाली हैं, तो उन्होंने बताया, 'अभी नहीं। वे (रितेश) चाहते हैं कि वे इंडस्ट्री में काम जारी रखूं। उन्होंने कहा कि तुम फिल्में क्यों नहीं बनाती हो? तो मैंने कहा ठीक है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
bridel shooting A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

बता दें कि रितेश राखी के फैन थे और दोनों ने व्हाट्सएप पर चैट करना शुरू किया था। उन्होंने व्हाट्सएप पर मुझे प्रपोज किया। तो आप कह सकते हैं कि ये व्हाइट्सएप लव अफेयर और मैरिज है। राखी इन दिनों अपने हनीमून की फोटोज शेयर कर रही हैं, जिनमें उनके पति नहीं नजर आ रहे हैं। राखी के फैंस को हसबैंड के साथ उनकी फोटो का इंतजार है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर