Raksha Bandhan in Bollywood: तिरंगा से लेकर हम साथ साथ हैं तक, इन हिंदी फ‍िल्‍मों में धूमधाम से मना रक्षा बंधन

हिंदी फ‍िल्‍मों में रक्षा बंधन पर्व को प्रमुखता से दिखाया गया है। आइये जानते हैं कि किन बॉलीवुड फ‍िल्‍मों में इस पर्व को दिखाया गया है। 

Raksha Bandhan in Hindi Films
Raksha Bandhan in Hindi Films 
मुख्य बातें
  • सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।
  • इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।
  • ये र‍िश्‍ता ऐसा है कि हिंदी फ‍िल्‍मों में भी इसका महत्‍व दिखाया गया है।

Raksha Bandhan in Hindi Films: हर वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे जीवन की कामना करती हैं।  आज और कल देशभर में भाई-बहन के अटूट रिश्‍ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व  मनाया जाएगा। ये र‍िश्‍ता ऐसा है कि हिंदी फ‍िल्‍मों में भी इसका महत्‍व दिखाया गया है। पुरानी से लेकर कई नई फिल्मों में राखी पर्व दिखाया गया है।आइये एक नजर डालते हैं कि किन बॉलीवुड फ‍िल्‍मों में इस पर्व को दिखाया गया है। 

तिरंगा (1993)

बॉलीवुड सुपरस्टार राज कुमार और नाना पाटेकर की फ‍िल्‍म तिरंगा अक्सर टीवी पर आती है। इस फिल्म में भी रक्षाबंधन का पर्व दिखाया गया था। अदाकारा Varsha Usgaonkar अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधते हुए  गाना गाती हैं। इस फ‍िल्‍म का गाना 'इसे समझो ना रेशम का तार भैया' काफी हिट है।

रेशम की डोरी (1974)

1974 की फ‍िल्‍म रेशम की डोरी आत्मा राम के निर्देशन में बनी थी और भाई-बहन के र‍िश्‍ते को बखूबी द‍िखा गई। धर्मेद्र इस फ‍िल्‍म में लीड रोल में थे। फिल्म का गाना ‘बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है..’ आज भी लोकप्रिय है।

छोटी बहन (1959)

साल 1959 में आई फ‍िल्‍म छोटी बहन, बहन-भाई के प्यार पर बनी लोकप्रिय फिल्मों से एक है। इसी फिल्म का गाना है ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना...’ जो आज भी खूब सुना जाता है। बलराज साहनी, नंदा, महमूद और रहमान ने इस फ‍िल्‍म में मुख्य भूमिका निभाई थी।

 
धर्मात्मा (1975)
बॉलीवुड की श्रेष्‍ठ फ‍िल्‍मों में से एक है धर्मात्‍मा जिसमें फ‍िरोज खान लीड रोल में थे। उनकी बहन का रोल निभाया था फरीदा जलाल ने। फरीदा अपने पति की रक्षा के ल‍िए फिरोज की कलाई पर राखी बांधती हैं। 

Raksha Bandhan Rangoli Design : राखी के खास मौके पर बनांए रंगोली की ये आसान और खूबसूरत डिजाइन, देखें तस्वीरें

हरे रामा हरे कृष्णा (1971)

साल 1971 की ये फिल्म भाई-बहन की भावुक कहानी को बयां करती है। देव आनंद और जीनत अमान इस फ‍िल्‍म में लीड थे। इस फ‍िल्‍म का गाना ‘फूलों का तारों का...’ आज भी हिट है। 

सनम बेवफा (1991)
साल 1991 में आई ये फ‍िल्‍म काफी खास थी क्‍योंकि इसमें रक्षाबंधन के पर्व को धर्मों से ऊपर दिखाया गया था। एक मुस्लिम लड़की अपनी दोस्त के पांच राजपूत भाइयों को राखी बांधती है। इस फ‍िल्‍म में सलमान खान लीड रोल में थे। 

हम साथ साथ हैं (1999)



सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में रक्षाबंधन सीन काफी इमोशनल कर देने वाला था। नीलम ने सलमान खान, सैफ अली खान और मोहनीश बहल की बहन का रोल निभाया था। फिल्म में भाई बहन के अटूट रिश्‍ते को दिखाया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर