Ram Charan Dance: राम चरण तेजा ने ऋतिक रोशन के गाने पर किया डांस, एक शादी में फराह खान बनीं डांस गुरु

Ram Charan Farah Khan Dance Video: साउथ स्टार राम चरण ने बॉलीवुड गाने पर डांस करके अपने फैन्स को हैरान कर दिया। वीडियो में राम चरण, ऋतिक रोशन के फेमस गाने घुंघरू पर फराह खान संग डांस कर रहे है...

Ram Charan South Superstar And Farah Khan dance on Hrithik Roshan Song in Sania Mirza sister wedding
फराह खान और रामचरण तेजा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • साउथ स्टार राम चरण तेजा का एक डांस वीडियो सामने आया है।
  • वीडियो में राम चरण एक बॉलीवुड गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।
  • राम चरण के साथ फराह खान भी डांस करती दिख रही हैं।

साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा ने हाल ही में हैदराबाद में सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा की शादी में शिरकत की। शादी में बॉलीवुड से लेकर और रीजनल सिनेमा तक के कई स्टार्स शामिल हुए थे। राम चरण के साथ उनकी पत्नी उपासना भी शादी में पहुंची थीं इस दौरान कपल बॉलीवुड सेलेब्स के साथ खूब टाइम स्पेंड करता दिखा। अब राम चरण तेजा का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसमें वो बॉलीवुड गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। 
जी हां, साउथ स्टार राम चरण ने बॉलीवुड गाने पर डांस करके अपने फैन्स को पूरी तरह से हैरान कर दिया। वीडियो में राम चरण, ऋतिक रोशन के फेमस गाने घुंघरू पर फराह खान और सानिया मिर्जा के साथ खूब नाचते हुए दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो इतना प्यारा है कि फैन्स भी इसे देखने के बाद डांस करने पर मजबूर हो गए हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@upasanakaminenikonidela) on


राम चरण तेजा की पत्नी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'लोगों की पॉपुलर डिमांड पर...।' राच चरण का ये वीडियो देखने के बाद फैन्स उनके डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कोरियोग्राफर फराह खान, राम चरण को एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स सिखा रही हैं। साथ ही राम चरण तेजा भी बखूबी उन्हें फॉलो करते दिख रहे हैं। फराह खान ने भी राम चरण के साथ अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा,  'मेरे नए बेस्ड फ्रेंड राम चरण के साथ हैदराबाद में। ये बहुत अच्छे इंसान हैं।' 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@farahkhankunder) on


वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण जल्द ही एसएस राजामौली की आरआरआर में जूनियर एनटीआर के साथ दिखाई देंगे। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन भी अहम भूमिकाओं में होंगे। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर