Ranbir Kapoor- Alia Bhatt Wedding: 17 अप्रैल को यहां होगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी, देखें लेटेस्ट अपडेट्सस

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding Date: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तारीख को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। यहां जानें रणबीर- आलिया की शादी के डेट और गेस्ट लिस्ट के बारे में।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 17 अप्रैल 2022 को कर सकते हैं शादी।
  • दोनों पिछले लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की वेडिंग गेस्ट लिस्ट।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding Venye: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। अब दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों 17 अप्रैल 2022 को शादी करने वाले हैं। हम आपको बता रहे हैं दोनों की शादी से जुड़ी सामने आई अब तक की डिटेल्स के बारे में। 

आरके हाउस में शादी

बीते कुछ वर्षों में बॉलीवुड सेलेब्स डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं या फिर फाइव स्टार होटल में शादी के बंधन में बंध रहे हैं इससे उलट आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आरके हाउस में शादी करेंगे। इससे पहले ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने भी साल 1980 में आरके हाउस में शादी की थी। मालूम हो कि यह कपूर परिवार का पुश्तैनी घर है।

ये भी पढ़ें: डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं यहां सात फेरे लेंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, ऋषि-नीतू कपूर से है खास कनेक्शन

रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया है कि रणबीर ने शादी से पहले बैचलर पार्टी प्लान की है। इसी बीच बैचलर पार्टी में शामिल होने वाले सेलेब्स की लिस्ट सामने आ गई है। ‘इंडिया टुडे’ की खबर के अनुसार, रणबीर ने अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी के साथ एक पार्टी की योजना बनाई है। इस बैचलर पार्टी में बॉलीवुड के उनके करीबी दोस्त और उनके बचपन के दोस्त शामिल होंगे। ये बैचलर पार्टी किस डेट को होनी है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है। 

इस वजह से जल्दी कर रहे हैं शादी

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक आलिया भट्ट के जल्द शादी करने का फैसला अपने नाना नरेंद्र नाथ राजदान की वजह से लिया है। खबरों के मुताबिक आलिया के नाना की तबीयत खराब है और वो आलिया की शादी होते देखना चाहते हैं।  

ये भी पढ़ें: नानाजी की इच्छा पूरी करने के लिए इस दिन शादी करेंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सामने आई वेडिंग डेट

शादी का हिस्सा बनेंगे ये सेलेब्स

कितने दिन चलेंगे शादी के फंक्शन

खबरों की मानें तो शादी का फंक्शन एक या दो दिन का ही होगा जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 

रिपोर्ट्स की मानें तो यह बिग फैट वेडिंग होगी जिसमें कई नामी सेलेब्स शामिल होंगे। शादी में अर्जुन कपूर, अयान मुखर्जी और आदित्य रॉय कपूर समेत दोनों के कई करीबी दोस्त शादी का हिस्सा बनेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर