शादी से दो दिन पहले तक काम करेंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, सजा दादी कृष्णा राज कपूर का घर

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding update: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां आरके हाउस में चल रही है। रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के घर को सजा दिया गया है। जानिए शादी से जुड़ी अपडेट...

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt 
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
  • शादी से कुछ दिन पहले भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
  • रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर का घर सजाया जा रहा है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां जोर-शोर से कपूर परिवार में चल रही है। हालांकि, शादी से कुछ दिन पहले तक भी रणबीर और आलिया अपने-अपने अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं। वहीं, शादी से पहले रणबीर की दिवंगत दादी कृष्णा राज कपूर के घर को भी सजाया जा रहा है।  

रणबीर कपूर की दिवंगत दादी कृष्णा राज कपूर की बिल्डिंग को लाइट से सजाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद रिसेप्शन 17 अप्रैल को ताज होटल या फिर 19 अप्रैल को ग्रैंड हयात होटल में हो सकता है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रणबीर और आलिया दोनों 12 अप्रैल तक काम करेंगे। ऐसे में कपल के पास शादी के लिए अधिक वक्त नहीं होगा। आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) फिलहाल महाराष्ट्र के करजात में हैं। वहीं, रणबीर कपूर गुजरात में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।   

Also Read: ऋषि कपूर और नीतू कपूर के नक्शे कदम पर चले Ranbir Kapoor, शादी के बाद Alia Bhatt संग करने वाले हैं यह अनोखा काम

इस दिन होगी शादी 
आलिया भट्ट के अंकल रोबिन भट्ट ने कंफर्म किया है कि ये शादी 14 अप्रैल को होने जा रही है। इसके अलावा आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने भी कंफर्म किया है कि दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। राहुल भट्ट ने बताया है कि वह इस शादी में बाउंसर और सिक्युरिटी की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। ई टाइम्स से बातचीत में राहुल भट्ट ने कहा, 'मैं शादी में नाचने-गाने के लिए नहीं जा रहा हूं। मैं बाउंसर बनकर जाऊंगा। मैं एक जिम इंस्ट्रक्टर हूं। ऐसे में मैं बतौर बाउंसर काम करुंगा।' 

What Relation Does Alia Bhatt Shares With Her Stepbrother Rahul Bhatt? | PINKVILLA

आलिया भट्ट को शादी में मिलेगी पुश्तैनी ज्वेलिरी 
कपूर परिवार की परंपरा के एक हिस्से के रूप में, आलिया भट्ट को कपूर परिवार के आभूषणों से एक पन्ना और सोने का हार विरासत में मिलेगा। यह कपूर परिवार की विरासत है जिसे नई बहू को दिया जाएगा। 

एक करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि नीतू कपूर द्वारा परिवार के आभूषणों को नई बहू को दिया जाएगा, जो कि कृष्णा राज कपूर से मिली निशानी है। नीतू ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को भी उनकी शादी के दौरान पारिवारिक आभूषण दिए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर