एक-साथ काम करना नहीं चाहते रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, इस कारण रिजेक्ट कर रहे हैं फिल्में

बॉलीवुड
Updated Sep 21, 2019 | 19:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से सुर्खियां बनी हुई हैं। फैन्स दोनों की जोड़ी को काफी प्यार भी दे रहे हैं। हालांकि, ये कपल एक साथ काम करने को राजी नहीं है। जानिए इसकी वजह।

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt 
मुख्य बातें
  • रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरों के बाद दोनों के पास एक-साथ काम करने के कई ऑफर्स आ चुके हैं।
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन प्रोजेक्ट्स को फिलहाल रिजेक्ट कर रहे हैं।    
  • रणबीर और आलिया अपनी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री पर दर्शकों का रिस्पॉन्स देखना चाहते हैं।

मुंबई. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद आ रही है। दोनों अगले साल 2020 में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। ये दोनों की साथ पहली फिल्म है। हालांकि, रणबीर और आलिया एक साथ काम करने से कतरा रहे हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरों के बाद दोनों के पास एक-साथ काम करने के कई ऑफर्स आ चुके हैं। हालांकि, दोनों इन प्रोजेक्ट्स को फिलहाल रिजेक्ट कर रहे हैं।    

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर-आलिया ब्रह्मास्त्र फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वो अपनी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री पर दर्शकों का रिस्पॉन्स देखना चाहते हैं। इसके बाद ही वह नए प्रोजेक्ट के बारे में कोई फैसला लेंगे। 

स्क्रीन में फेल रहे थे ये कपल 
बॉलीवुड में कई ऐसे कपल हैं जिनकी केमेस्ट्री को फैन्स ने स्क्रीन पर रिजेक्ट कर दिया है। इनमें सैफ अली खान- करीना कपूर, शाहिद कपूर और करीना कपूर शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान ने एक साथ काम न करने का फैसला किया है। 

बॉलीवुड में हालांकि, कुछ रियल लाइफ जोड़ियों को सिल्वर स्क्रीन पर भी फैन्स का प्यार मिला है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने शादी के बाद अभिमान, मिली और कभी खुशी कभी गम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#aliabhatt #ranbirkapoor for #ambaniganpati #viralbhayani @viralbhayani A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbir_kapoooor) on

अगले साल रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र 
ब्रह्मास्त्र अगले साल मई 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म को 'ये जवानी है दीवानी' फेम के डायरेक्टर अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन हैं। 

आलिया ब्रह्मास्त्र के अलावा करण जौहर की फिल्म तख्त और एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र के अलावा शमशेरा में नजर आएंगे।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर