Shamshera look: रणबीर कपूर के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा, फिल्‍म 'शमशेरा' के लिए एक्‍टर का नया लुक आया सामने

बॉलीवुड
Updated Sep 28, 2021 | 17:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shamshera look Revealed: यशराज फिल्‍म्‍स की ओर से फिल्‍म 'शमशेरा' के लिए रणबीर कपूर का लुक रिवील किया गया है। प्रोडक्‍शन की ओर से मूवी का पोस्‍टर शेयर किया गया है। इसमें रणबीर अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।

yrf  Shamshera, Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor new look for Shamshera 
मुख्य बातें
  • यशराज फिल्‍म्‍स की ओर से शेयर किया गया रणबीर कपूर का नया लुक
  • अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'शमशेरा'
  • पोस्‍टर में रणबीर बड़े बालों में आ रहे हैं नजर

Ranbir Kapoor new look for Shamshera: यशराज बैनर तले बनने वाली मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म 'शमशेरा' जल्‍द ही सिनेमाघरों में दस्‍तक देने को तैयार है। इसमें मुख्य भूमिका में मौजूद रणबीर कपूर के होने की वजह से फैंस और ज्‍यादा उत्‍साहित हैं। ऐसे में मेकर्स ने रणबीर कपूर के बर्थडे पर उनके चाहनेवालों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल प्रोडक्‍शन ने मूवी के लिए रणबीर का नया लुक जारी किया है। इसमें रणबीर बड़े बालों के साथ काफी अलग दिख रहे हैं। 
 
YRF ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर, रणबीर कपूर का एक पोस्टर साझा किया। जिसमें एक्‍टर लंबे बालों के साथ नजर आ रहें हैं। वही उनकी आंखे खतरनाक लग रही हैं।  यशराज फिल्म्स ने एक्‍टर का नया लुक शेयर करते हुए लिखा, "लेजेंड अपनी छाप छोड़ेंगे।" इससे पहले निर्माताओं ने 'शमशेरा' की रिलीज डेट का खुलासा किया था। मूवी 18 मार्च, 2022 में रिलीज होगी।

रणबीर कपूर के अलावा, 'शमशेरा' में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। करण मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित इस मूवी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'शमशेरा' के अलावा रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और आलिया भट्ट सह-कलाकार होंगे। रणबीर अजय देवगन के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह संदीप वांगा की 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा के साथ भी काम करेंगे।

बता दें कि रणबीर कपूर आज यानि 28 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी मां नीतू कपूर ने अपने बेटे को शुभकामना देने के लिए एक प्‍यारी सी फैमिली फोटो शेयर की। इसमें नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, भरत साहनी और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं।  तस्वीर को साझा करते हुए उन्‍होंने लिखा,  'जुग जुग जीयो' जन्मदिन मुबारक हो मेरे दिल के टुकड़े, बहुत सारा आशीर्वाद"। रणबीर को दूसरे सेलेब्‍स ने भी बर्थडे विश किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर