Ranbir Kapoor Shamshera Look: शमशेरा से रणबीर कपूर की नई फोटोज हुईं लीक, पठानी सूट पहने दबंग अंदाज में आए नजर

बॉलीवुड
Updated Nov 13, 2019 | 20:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ranbir Kapoor Leak Photos from Shamshera: रणबीर कपूर इन दिनों शमशेरा की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही शूटिंग के सेट से उनकी नई फोटोज सामने आई हैं।

Ranbir Kapoor in Shamshera
Ranbir Kapoor in Shamshera  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शमशेरा से रणबीर कपूर की नई फोटो वायरल हुई है
  • पठानी सूट पहने इस अंदाज में दिखें रणबीर
  • फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर संजू के बाद अब तक किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। फैंस बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वे इन दिनों फिल्म शमशेरा की शूटिंग कर रहे हैं। रणबीर इसमें दमदार किरदार में दिखने वाले हैं। खास बात ये है कि शमशेरा में रणबीर के डबल रोल होंगे। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर लीड रोल में हैं। 

हाल ही में शमशेरा के सेट की नई फोटो वायरल हुईं हैं। इस फोटो में रणबीर ब्लैक कुर्ता और पठानी सलवार पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में वे किसी से बात करते हुए दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वे पैकअप के बाद एक फैन के साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले रणबीर की कुछ और फोटोज भी सामने आईं थीं। इसमें रणबीर का क्लोजअप लुक दिख रहा था। ये सभी फोटोज रणबीर के फैन क्लब्स ने शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbir_kapoooor) on

आपको बता दें कि शमशेरा में संजय दत्त विलेन के रूप में नजर आएंगे। वहीं वाणी, रणबीर के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगी। रणबीर और वाणी ने कुछ वक्त पहले लद्दाख में भी शूटिंग की थी। इस फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं आदित्य चोपड़ा इसके प्रोड्यूसर हैं। शमशेरा 30 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbirkapoor143_) on

इसके अलावा रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दिखने वाले हैं। इसमें वे अपनी रीयल लाइफ गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। अयान मुखर्जी की इस फिल्म का लोगो रिलीज हो चुका है। रणबीर-आलिया के अलावा ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल समर में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर