शिल्पा शेट्टी के दूसरी बार सरोगेसी से मां बनने पर रंगोली चंदेल ने साधा निशाना, कही ये बात

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हाल ही में दूसरी बार सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी। इसके बाद रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने पोस्ट कर बताया कि वो भी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।

Rangoli Chandel takes a dig at shilpa shetty surrogacy
Rangoli Chandel takes a dig at shilpa shetty surrogacy 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में दूसरी बार सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं
  • शिल्पा के सरोगेसी के जरिए मां बनने पर रंगोली चंदेल ने निशाना साधा
  • रंगोली ने साथ ही बताया कि वो भी दूसरी बार मां बनने वाली हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में मां बनीं हैं और उनके घर बेटी आई है। शिल्पा ने हाल ही में अपनी बेटी का हाथ थामे सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि 15 फरवरी, 2020 को उनकी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म हुआ।

दरअसल शिल्पा सरोगेसी के जरिए 44 की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। जैसे ही शिल्पा ने इस बात की जानकारी दी उनका पोस्ट बधाई और शुभकामनाओं भरे कमेंट से भर गया। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल, जो अक्सर सेलेब्स पर निशाना साधती रहती हैं, ने एक बार फिर वही किया। शिल्पा के इस पोस्ट के बाद रंगोली ने ट्वीट किया और लिखा कि वो लोगों को बच्चे अडॉप्ट (गोद लेने) करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हैं। 

 

रंगोली ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरा एक बच्चा है और मैं दूसरा बच्चा चाहती हूं। मैंने और मेरे पति ने बच्चा गोद लेने का फैसला किया है। मैं लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं कि वो सरोगेसी की जगह बच्चों को गोद लें। कोशिश करते हैं उन्हें घर देने की जो पहले से इस दुनिया में हैं और जो पेरेंट्स चाहते हैं।'

रंगोली ने एक दूसरे ट्वीट में बताया कि वो भी जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'रंगोली ने दूसरा ट्वीट कर लिखा, 'मेरी बहन ने हमें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया। मैंने और अजय ने सारी फॉर्मेलिटी कर ली हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही हमारी बेटी हमारे साथ होगी। कंगना ने उसे गंगा नाम दिया है। खुशकिस्मत हूं कि एक बच्ची को घर दे पाने में सक्षम हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

बता दें कि शिल्पा ने फरवरी 2009 में राज कुंद्रा से सगाई कर ली थी और 22 नवंबर 2009 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 21 मई 2002 को शिल्पा ने अपने बेटे वियान राज कुंद्रा को जन्म दिया। इसके बाद 15 फरवरी 2020 को शिल्पा और राज के घर बेटी समीशा का जन्म हुआ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर