इस फिल्म के साथ रिलीज होगा रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 का टीजर ट्रेलर, पुलिस ऑफिसर के अवतार में आएंगी नजर

बॉलीवुड
Updated Sep 27, 2019 | 08:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर से अपने दमदार अंदाज में मजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस की फिल्म मर्दानी 2 इसी साल रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी खास खबर सामने आई है।

Rani Mukerji, Mardaani 2
Rani Mukerji, Mardaani 2 
मुख्य बातें
  • रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 इस साल पर्दे पर रिलीज होने वाली है
  • इस फिल्म के साथ मर्दानी 2 का टीजर ट्रेलर जल्द रिलीज किया जाएगा
  • फिल्म में एक बार फिर से रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर जल्द रिलीज होने वाली है। पिछले दिनों रिलीज इस फिल्म का ट्रेलर और गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म में पहली बार टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की जोड़ी देखने को मिलेगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। अब हाल ही में खबर आई है कि इस फिल्म के साथ रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 का टीजर ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

साल 2014 में रिलीज मर्दानी बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में पर्दे पर एक अलग छाप छोड़ी थी। अब जल्द इसका सीक्वल रिलीज होने वाला है। ऐसे में रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 का टीजर ट्रेलर, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर के साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श मे अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।  

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म वॉर के साथ मर्दानी 2 टीजर ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। गोपी पुथरन द्वारा डायरेक्ट फिल्म मर्दानी 2 इस साल 13 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Leepakshi Ellawadi (@leepakshiellawadi) on

 

बात करें फिल्म वॉर की तो माना जा रहा है कि इसकी ओपनिंग काफी जबरदस्त होने वाली है। दोनों एक्टर इस फिल्म के प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म मर्दानी को प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था और इसी फिल्म के जरिए एक्टर ताहिर राज भसीन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं मर्दानी 2 को गोपी पुथरन ने डायरेक्ट किया है। गोपी पुथरन इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

 

इससे पहले उन्होंने फिल्म मर्दानी की स्टोरी लिखी थी, इसके साथ ही फिल्म लफंगे परिंदे के स्क्रिन प्ले और डायलॉग लिख चुके हैं। फिल्म लफंगे परिंदे नील नीतिन मुकेश और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं ऐसी खबरें हैं कि फिल्म दबंग 3 का टीजर भी फिल्म वॉर के साथ ही दिखाया जाएगा।

 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर