Ranu Mondal Trolled: रानू मंडल ने अब मीडिया से की बदसलूकी, लोग बोले- 'जहां से आई है वहीं छोड़कर आओ'

बॉलीवुड
Updated Nov 09, 2019 | 20:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल (Ranu Mondal) का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अब मीडिया के साथ बुरा बर्ताव करती दिख रही हैं।

Ranu Mondal
Ranu Mondal 
मुख्य बातें
  • रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल इन दिनों अपने गलत व्यवहार के चलते चर्चा में हैं
  • कुछ दिन पहले रानू का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो एक फैन के साथ बदसलूकी करती दिख रहीं थीं
  • रानू का अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो मीडिया से बदसलूकी करती दिख रही हैं

पिछले दिनों एक महिला का वीडियो सामने आया जो पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर गाना गा रहीं थीं, उनका गाना इतना अच्छा था कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और महिला रातों रात स्टार बन गई, वो महिला और कोई नहीं बल्कि रानू मंडल थी। रानू मंडल को लोगों का प्यार मिला, काम मिला और पहचान मिली, लेकिन अब एक के बाद एक रानू के ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं कि लोग उनसे काफी नाराज हैं। रानू का अब जो वीडियो सामने आया है उसमें वो मीडिया से बदसलूकी करती दिख रही हैं।

अब रानू का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो मीडिया से बात कर रहीं हैं। इस दौरान वो जिस तरह से मीडिया से बात कर रही हैं वो काफी हैरान करने वाला है। इसमें देखा जा सकता है कि मीडिया उनसे सवाल कर रही है और वो लगातार खाती जा रहीं हैं और सवालों को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहीं। इसके बाद वो सवाल सुनकर कहती हैं कि उन्हें सुनाई नहीं दे रहा। रानू का यह वीडियो वायरल हो गया है जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @sacred_memes2 on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Indian History Pictures (@indianhistorylive) on

 

रानू के इस वीडियो पर कमेंट कर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट कर लोग कह रहे हैं कि इसे वापस छोड़ आओ। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि जल्द ही ये वहां पहुंच जाएगी, जहां से आई है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इन्होंने सबको पागल बनाया है।

इससे पहले रानू मंडल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो एक फैन पर इसलिए भड़क गईं क्योंकि उन्होंने रानू के साथ सेल्फी लेने की मांग कर दी। दरअसल फैन ने रानू मंडल को छूकर उनसे सेल्फी क्लिक करने के लिए कहा जिसपर रानू भड़क गईं और उनसे पूछने लगीं कि उन्होंने छूआ क्यों? फैन के साथ रानू का ये बर्ताव लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर रानू के खिलाफ गुस्सा निकाला था।

बता दें कि फेम मिलने के बाद रानू मंडल को सिंगर हिमेश रेशमिया ने काम भी दिया था। हिमेश ने उन्हें अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में गाना गाने का मौका दिया जिसमें उन्होंने तेरी मेरी कहानी नाम का गाना गाया। इस गाने की रिकॉर्डिंग का वीडियो भी सामने आया था और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर