83 Film Release Date: रणवीर सिंह ने घोषित की रिलीज डेट, इस दिन आएगी कपिल देव और विश्वकप पर बनी फिल्म

Ranveer Singh 83 Film Release Date: रणवीर सिंह की 1983 क्रिकेट विश्वकप और कपिल देव की कहानी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है।

83 movie release, 83 movie release date, 83 movie release date in india
रणवीर सिंह 83 फिल्म रिलीज डेट 
मुख्य बातें
  • फिल्मी परदे पर दिखेगी भारत के पहला क्रिकेट विश्वकप जीतने की कहानी।
  • कपिल देव की भूमिका निभा रहे एक्टर रणवीर सिंह ने किया रिलीज डेट का ऐलान।
  • दीपिका पादुकोण निभाएंगी कपिल देव की पत्नी का रोल, क्रिसमस पर फिल्मी परदे पर दस्तक देगी फिल्म।

83 Movie Release Date: रणवीर सिंह स्टारर ’83' फिल्म 2021 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2019 में घोषित की गई थी, जिसकी कहानी पूर्व कप्तान कपिल देव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट में पहले क्रिकेट विश्व कप जीतने के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं रणवीर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा ’83' की रिलीज़ की तारीख का खुलासा किया। रणवीर सिंह ने अपकमिंग फिल्म का एक ग्राफिक्स फोटो शेयर किया। कैप्शन में, उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमा थिएटर्स के अंदर बड़े परदे पर रिलीज होगी।

रणवीर सिंह ने लिखा, 'इट्स टाइम... 83 इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में। हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज।' यानी साफ है कि रणवीर सिंह की 1983 क्रिकेट विश्वकप पर बनी फिल्म 25 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। अभिनेता के प्रशंसक और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खबर को लेकर रोमांचित नजर आए और खुशी जाहिर की।

83 फिल्म की कहानी (Story of 83 Film)

83 फिल्म 1983 में क्रिकेट में भारत की पहली विश्व कप जीत की कहानी बताती नजर आएगी। रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की मुख्य भूमिका निभाएंगे। दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, अम्मी विर्क, साहिल खट्टर, जीवा, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, ​​साकिब सलीम, चिराग पाटिल और जतिन सरना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

टली रणवीर सिंह की '83' फिल्म की रिलीज डेट:

रणवीर सिंह स्टारर '83' शुरू से ही सुर्खियां बटोर रही है। कोविड महामारी के दुनिया में आने से एक साल पहले 2019 में फिल्म की घोषणा की गई थी। वैश्विक महामारी ने कई फिल्म परियोजनाओं को रोक दिया, और '83' भी उनमें से एक थी। फिल्म शुरू में 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, फिल्म निर्माताओं इसे स्थगित करना पड़ा। निर्माताओं ने आज तक रिलीज की पुष्टि नहीं की है, हालांकि रणवीर सिंह ने हाल ही में 83 की क्रिसमस 2021 रिलीज को लेकर आखिरकार घोषणा कर दी है।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में (Ranveer Singh Upcoming Films)

अभिनेता रणवीर सिंह अपनी कई फिल्मों की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में सूर्यवंशी के निर्माताओं ने अपनी अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा किया था। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी हैं, यह फिल्म 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। वाईआरएफ ने रणवीर सिंह अभिनीत जयेशभाई जोरदार की रिलीज की तारीख की भी घोषणा की है। यह फिल्म 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर