9 साल पहले Ranveer Singh ने बॉलीवुड में रखा था कदम, अब 'बिट्टू' को मिल रहे हैं ये कमेंट्स

Ranveer Singh in Bollywood: रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया था और आज उन्हें इंडस्ट्री में 9 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है।

Ranveer Singh
Ranveer Singh 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को बॉलीवुड में आज 9 साल पूरे हो गए हैं
  • रणवीर ने साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया था
  • इस फिल्म में रणवीर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह उन एक्टर्स में शामिल हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन काम से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और अलग मुकाम हासिल किया। आज यानी 10 दिसंबर को रणवीर के फिल्म इंडस्ट्री में 9 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की। 

रणवीर ने अपनी जो फोटो शेयर की उसमें उनकी बैक नजर आ रही है, जिसमें लेफ्ट साइड में 'इंट्रोड्यूसिंग रणवीर सिंह' यानी 'आपको रणवीर सिंह से मिलवा रहे हैं', लिखा है। इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, 'यह सब सपना था। आज के दिन 9 साल।' रणवीर से इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आप बेस्ट हैं।' तो वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'सपने सच होते हैं।' तो वहीं कुछ फैंस कमेंट कर 'बिट्टू' लिख रहे हैं, जो कि रणवीर की डेब्यू फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

बता दें कि 10 दिसंबर 2010 को रणवीर ने फिल्म यशराज फिल्म्स की फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें वो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से साथ नजर आए थे। फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया था। इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद रणवीर ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया जिसमें लुटेरा, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला रामलीला, पद्मावत, गली बॉय जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

सामने आया था पहला वीडियो

अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले रणवीर सिंह का कुछ समय पहले एक वीडियो सामने आया था जिसे उनका पहला ऑडिशन वीडियो बताया गया था। इस वीडियो में कई लोग नजर आ रहे थे जो ऑडिशन दे रहे हैं तभी रणवीर भी आकर ऑडिशन देते हैं और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था। रणवीर के इस वीडियो को अब तक 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

 

पिछले साल की थी शादी

रणवीर सिंह ने पिछले साल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। दोनों ने कोंकणी और सिंधि रीति- रिवाजों से शादी की थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म 83 रिलीज होने वाली है जो साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप के मैच पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव के रोल में नजर आएंगे तो वहीं उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाती दिखेंगी। इसके अलावा वो फिल्म जिग्नेशभाई जोरदार में भी नजर आएंगे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर