जानी मानी अभिनेत्री थीं Ranveer Singh की दादी चांद बर्क, 66 साल पहले बॉलीवुड में राज कपूर ने दिया था ब्रेक

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की दादी जानी मानी अभिनेत्री थीं और उनका नाम था चांद बर्क। चादं बर्क को हिंदी फिल्मों में ब्रेक दिया था एक्टर राज कपूर ने। चांद बर्क ने फिल्म बूट पॉलिश में भी काम किया था।

Chand Burke and Ranveer Singh
Chand Burke and Ranveer Singh  
मुख्य बातें
  • जानी मानी एक्ट्रेस थीं रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क
  • 66 साल पहले राज कपूर ने बॉलीवुड में दिया था ब्रेक
  • चांद बर्क चाहती थीं कि रणवीर एक्टर बनें

एक्टर रणवीर सिंह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह की दादी भी जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं? जी हां, रणवीर की दादी का नाम था चांद बर्क, जो कि अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस थीं। 

चांद बर्क का जन्म 02 फरवरी, 1932 को पाकिस्तान के झुमरा में हुआ था। उनका जन्म क्रिश्चियन परिवार में हुआ था और वो 12 भाई- बहनों में सबसे छोटी थीं। चांद बर्क ने 1946 में 14 साल की उम्र में पंजाबी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो बहुत अच्छा डांस करती थीं और इसीलिए लोग उन्हें  'द डांसिंग लिलि ऑफ द पंजाब' कहते थे। 

राज कपूर ने दिया था ब्रेक

चांद बर्क को साल 1954 में राज कपूर ने हिंदी फिल्मों में ब्रेक दिया था। उन्होंने फिल्म बूट पॉलिश में चांद बर्क को साइन किया था। पहली मुलाकात में चांद बर्क ने राज कपूर को बताया कि वो 12 भाई बहन हैं जिनमें वो सबसे छोटी हैं। जब राज कपूर ने पूछा कि उनके पिता क्या करते हैं तो चांद ने कहा, 'बस यही करते हैं, अपने बच्चों की परवरिश। और क्या।' राज कपूर उनकी बातों से बहुत खुश हुए थे और उन्होंने चांद बर्क को हिंदी फिल्म में काम दिया।

1957 में की शादी

साल 1957 में चांद बर्क ने सुंदर सिंह भवनानी से शादी कर ली। चांद बर्क और सुंदर सिंह भवनानी के दो बच्चे हुए, बेटी टोनिया और बेटा जगजीत सिंह। मालूम हो कि जगजीत सिंह भवनानी रणवीर सिंह के पिता हैं। चांद बर्क जगजीत सिंह भवनानी को एक्टर बनाने चाहती थीं, लेकिन वो अपने पिता की तरह बिजनेसमैन बने। लेकिन वो जानती थीं कि उनका पोता रणवीर सिंह उनका सपना जरूर पूरा करेगा और यही हुआ भी। मालूम हो कि 28 दिसंबर 2008 को चांद बर्क का निधन हो गया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर