Cirkus Release date: क्रिसमस पर आएगी रणवीर सिंह की 'सर्कस', रिलीज डेट के साथ फर्स्ट लुक पोस्ट आया सामने

Cirkus release date: रोह‍ित शेट्टी की अगली फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह पहली बार डबल रोल निभाएंगे। ये शेक्‍सपीयर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर बेस्‍ड होगी। फ‍िल्‍म की रिलीज डेट और पोस्टर जारी हो गया है।

Cirkus Release date and Poster
Cirkus Release date and Poster 
मुख्य बातें
  •  रणवीर स‍िंह रोह‍ित शेट्टी की अगली फ‍िल्‍म में पहली बार डबल रोल निभाएंगे
  • फ‍िल्‍म की रिलीज डेट और पोस्टर मेकर्स की ओर से जारी हो गया है।
  • ये फिल्म शेक्‍सपीयर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर बेस्‍ड होगी।

Cirkus release date: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंंह इन दिनों अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी बीच उनकी एक और फिल्म की रिलीज डेट और फर्स्ट लुक सामने आ गया है। रणवीर स‍िंह रोह‍ित शेट्टी की अगली फ‍िल्‍म में पहली बार डबल रोल निभाएंगे। फ‍िल्‍म की रिलीज डेट और पोस्टर जारी हो गया है। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। 

साथ ही बताया गया है कि ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर यानी 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म की कहानी शेक्‍सपीयर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स से ली गई है। ये नाटक शेक्‍सपीयर का सबसे छोटा प्‍ले बताया जाता है और आज भी खासा पॉपुलर है। रणवीर स‍िंह के अलावा संजय मिश्रा, वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांड‍िस, जॉनी लीवर, पूजा हेगड़े सहित कॉमेडी जगत के कई दिग्गज सितारे नजर आएंगे।  

Also Read: कौन हैं 'जयेशभाई जोरदार' फेम Shalini Pandey, सुपरहिट फिल्म Arjun Reddy में लीड रोल निभाकर पाई पहचान

रोह‍ित शेट्टी और रणवीर सिंह इससे पहले स‍िंबा जैसी ह‍िट फ‍िल्‍म साथ में दे चुके हैं। स‍िंबा फिल्म में रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह का पहला प्रोजेक्ट बेहद सफल रहा था। अब दोनों सितारे सर्कस के लिए एक बार फिर साथ आए हैं। इस फिल्म की घोषणा 2020 में हुई थी लेकिन कोरोना के चलते शूटिंग और रिलीज में देरी हुई। 

इस नाटक पर बन चुकी हैं फिल्म

बता दें कि पहला मौका नहीं है जब शेक्‍सपीयर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर फिल्म बन रही हो। इससे पहले 1982 में फ‍िल्‍म अंगूर भी इसी नाटक पर बनाई गई थी। फ‍िल्‍म में संजीव कुमार और देवेन वर्मा लीड रोल में थे और इसका निर्देशन गुलजार ने क‍िया था। इसके बाद 1968 में आई फ‍िल्‍म दो दूनी चार भी शेक्‍सपीयर के प्‍ले द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर बनी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर