लंदन के मैडम तुसाद म्‍यूजियम में दीपिका संग लगेगा रणवीर का पुतला, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड की सबसे हॉट रणवीर स‍िंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी अब लंदन के मैडम तुसाद म्‍यूजियम में भी साथ नजर आएगी।

Ranveer singh and deepika padukone
Ranveer singh and deepika padukone 

बॉलीवुड की सबसे हॉट रणवीर स‍िंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी अब लंदन के मैडम तुसाद म्‍यूजियम में भी साथ नजर आएगी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते साल नवंबर में एक दूसरे को अपना हमसफर चुना था और इस साल मार्च में दीपिका का पुतला मैडम तुसाद में लगाया गया। खुद रणवीर सिंह ने दीपिका के पुतले से पर्दा उठाया था। अब खुशखबरी ये है कि इसी म्‍यूजियम में रणवीर सिंह का भी पुतला लगाया जाएगा। 

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने ने पिछले साल जुलाई में फेसबुक लाइव के जरिए इस बात की घोषणा की थी कि उनका पुतला मैडम तुसाद में लगाया जाएगा। दीपिका से पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के वैक्स फिगर भी मैडम तुसाद म्यूजिम में लगाए जा चुके हैं। अब खुद रणवीर ने एक अवॉर्ड समारोह में दीपिका के साथ उनके पुतले लगाए जाने की बात का खुलासा किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone Fanpage (@deepikapiku) on

रणवीर ने कहा कि मेरी पत्‍नी का पुतला सबसे सेक्‍सी है। दीपिका परफेक्शनिस्ट हैं। मैं जल्द ही वहां अपनी ड्रेस और पोज को फाइनल करने के लिए जा रहा हूं। यह हमारे लिए है, पति और पत्नी मैडम तुसाद लंदन में एक साथ होंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv) on

बता दें कि जब मैडम तुसाद में दीपिका पादुकोण के पुतले का अनावरण हुआ था तो वहां उनका पूरा परिवार मौजूद था। पुतले को देखकर रणवीर सिंह काफी खुश नजर आए थे और उन्‍होंने कहा था कि मन कर रहा है मैं इसे घर ले जाऊं? अब दीपिका के साथ रणवीर का पुतला भी वहां नजर आएगा, यह फैंस के लिए काफी खुशी की बात है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर