Anniyan Hindi Remake: जिस तमिल फ‍िल्‍म ने जीते थे 16 अवॉर्ड, उसके हिंदी रीमेक में नजर आएंगे रणवीर सिंह

Ranveer Singh will play lead role in Hindi remake of tamil film Anniyan: बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह के फैंस के लिए गुड न्‍यूज है। रणवीर जल्‍द ही तमिल की सुपरहिट फ‍िल्‍म अन्नियन के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।

ranveer singh will play lead role in hindi remake of tamil film Anniyan know story and box office collection
Ranveer singh in Anniyan Hindi Remake   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह के फैंस के लिए गुड न्‍यूज है।
  • रणवीर तमिल फ‍िल्‍म अन्नियन के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।
  • ट्वीट के अनुसार, इस फ‍िल्‍म की शूटिंग साल 2022 के मध्‍य में होगी।

Ranveer Singh will play lead role in Hindi remake of tamil film Anniyan: बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह के फैंस के लिए गुड न्‍यूज है। रणवीर जल्‍द ही तमिल की सुपरहिट फ‍िल्‍म अन्नियन के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। जाने माने डायरेक्‍टर शंकर इस फ‍िल्‍म का निर्देशन करेंगे जबकि जयंतीलाल गड़ा इसे प्रोड्यूस करने वाले हैं। खुद रणवीर सिंह ने बुधवार को इस फ‍िल्‍म की घोषणा की। रणवीर के ट्वीट के अनुसार, इस फ‍िल्‍म की शूटिंग साल 2022 के मध्‍य में होगी।

इस फ‍िल्‍म का है रीमेक
यह फ‍िल्‍म तमिल की सुप‍रहिट फ‍िल्‍म अन्नियन का हिंदी रीमेक है जो साल 2005 में रिलीज हुई थी। तमिल फ‍िल्‍म को भी शंकर ने ही निर्देशित किया था। इस फ‍िल्‍म में एक्‍टर विक्रम प्रभु, सदा, प्रकाश राज, विवेक, कलाभवन मणि, कोविन हनीफा, नेडुमुडी वेणु जैसे कलाकार लीड रोल में थे। जब ये फ‍िल्‍म रिलीज हुई तो खूब चर्चित थी। ये एक साइकॉलज‍िकल थ्र‍िलर है ज‍िसमें मुख्‍य पात्र स‍िस्‍टम के ख‍िलाफ लड़ते द‍िखाया गया है। 

फ‍िल्‍म ने बनाया था अवॉर्ड का रिकॉर्ड
इस फ‍िल्‍म के नाम अवॉर्ड्स का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। फ‍िल्‍म को आठ फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड और छह राज्‍य फ‍िल्‍म पुरस्‍कार मिले थे। इतना ही नहीं स्‍पेशल इफेक्‍ट कैटेगरी में फ‍िल्‍म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इतना ही नहीं इस फ‍िल्‍म एशियनेट फ‍िल्‍म अवॉर्ड भी मिला था।

कमाई के मामले में रचा कीर्तिमान
इस फ‍िल्‍म ने ना केवल अवार्ड बल्कि कमाई के मामले में भी कई कीर्तिमान रचने का काम किया। यह फ‍िल्‍म दक्षिण भारत की सबसे सफल फ‍िल्‍मों में गिनी जाती है। इस फ‍िल्‍म का बजट 263.8 मिलियन था जबकि इसने 570 मिलियन की कमाई की थी। इस फ‍िल्‍म को समीक्षकों ने खूब सराहा था।

आखिरी बार गली बॉय में नजर आए थे रणवीर
बता दें कि रणवीर सिंह आखिरी बार फ‍िल्‍म गली बॉय में नजर आए थे। यह फ‍िल्‍म साल 2019 में रिलीज हुई थी और इसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ एक्‍टर का फ‍िल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिला था। रणवीर सिंह की कई फ‍िल्‍म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। उनकी फ‍िल्‍म 83, जयेशभाई जोरदार, सर्कस रिलीज को तैयार हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर