Raveena Tandon Daughter Photo: मां रवीना टंडन के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं राशा, दिखा खूबसूरत अंदाज

बॉलीवुड
Updated Dec 21, 2019 | 20:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Raveena Tandon With Daughter Rasha: एक्ट्रेस रवीना टंडन हाल ही में अपनी बेटी राशा थडानी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान दोनों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।

Raveena Tandon with Daughter Rasha Thadani
Raveena Tandon with Daughter Rasha Thadani 
मुख्य बातें
  • रवीना टंडन हाल ही में अपनी बेटी राशा थडानी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं
  • इस दौरान रवीना और राशा दोनों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला
  • मालूम हो कि राशा अभी केवल 14 साल की हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन आखिरी बार साल 2017 में फिल्म मातृ में नजर आईं थीं, वो भले ही फिल्मों में बहुत कम नजर आती हों लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुईं हैं। साथ ही वो अक्सर खबरों में भी बनी रहती हैं।

रवीना हाल ही में अपनी बेटी राशा थडानी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान दोनों बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। रवीना ने यहां ऑल ब्लैक लुक अपनाया और ब्लैक जींस के साथ ब्लैक स्वेटशर्ट पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शेड्स लगाए और मिडल पार्टिंग कर अपने बालों को बांधे रखा। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट्स पहने और व्हाइट बम बैग कैरी किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

राशा का दिखा ग्लैमरस अंदाज

रवीना के साथ उनकी बेटी राशा थडानी भी थीं जो रेड कलर की लैदर पैंट्स और पिंक हुडी पहने हुए थीं। इसके साथ राशा ने व्हाइट शूज और ब्लैक शेड्स पहने और साइड पार्टिंग कर बालों को खुला रखा। यह कहना गलत नहीं होगा कि केवल 14 साल की उम्र में ही राशा स्टाइल के मामले में सुहाना खान और न्यासा देवगन दूसरे स्टार किड्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by PM (@poojamakhija) on

चार बच्चों की मां हैं रवीना टंडन

मालूम हो कि रवीना टंडन के चार बच्चे हैं। तीन बेटियां और एक बेटा। रवीना ने साल 1995 में दो बच्चियों पूजा और छाया को गोद लिया और सिंगल मदर के तौर पर उनकी परवरिश की थी और हाल ही में रवीना नानी भी बनी हैं। उनकी बेटी छाया दूसरी बार मां बनीं। वहीं 22 फरवरी 2004 को रवीना ने राजस्थान के उदयपुर में जग मंदिर पैलेस में पंजाबी रीति रिवीज से अनिल थडानी से शादी की, जो कि फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हैं। मार्च 2005 में रवीना और अनिल के घर उनकी पहली संतान राशा ने जन्म लिया। इसके बाद जुलाई 2008 में रवीना ने बेटे रणवीरवर्धन को जन्म दिया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर