Rekha Birthday: रेखा के पिता ने कभी नहीं दिया था उन्हें अपना नाम, पति का भी कभी नहीं मिल सका साथ

बॉलीवुड
Updated Oct 10, 2019 | 06:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का आज जन्मदिन है और वो 65 साल की हो गईं हैं। रेखा अपने जमाने की सबसे सफल और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें।

Rekha
Rekha 
मुख्य बातें
  • आज बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का जन्मदिन है और वो 65 साल की हो गईं हैं
  • रेखा की निजी जिंदगी उतार चढ़ावों से भरी रही है, बचपन में उनके पिता ने कभी उन्हें अपना नाम नहीं दिया

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का आज जन्मदिन है और वो 65 साल की हो गईं हैं। रेखा का पूरा नाम रेखा गणेशन है, उनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 को तमिल एक्टर जेमिनी गणेशन और तेलेगु एक्ट्रेस पुष्पावति के घर हुआ था। रेखा ने भले ही अपने करियर में बहुत कामयाबी हासिल की हो लेकिन उनकी पर्सनल जिंदगी उतार चढ़ावों से भरी रही है। उन्हें जिंदगी में कामयाबी हासिल करने के साथ- साथ अपनी निजी जिंदगी में भी काफी परेशानियां देखनी पड़ीं।

बताया जाता है कि जब रेखा का जन्म हुआ तब तक उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। उनके पिता ने चार शादियां कीं लेकिन उनकी मां से कभी शादी नहीं की।  रेखा ने बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था क्योंकि उनके पिता ने कभी उनकी परवाह नहीं की। इतना ही नहीं रेखा के पिता ने कभी उन्हें अपना नाम नहीं दिया। रेखा भी अपने पिता से नफरत करती थीं, वो उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुईं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Галинка (@galina_mokrova) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Галинка (@galina_mokrova) on

 

शादी के बाद पति ने कर ली थी आत्महत्या

रेखा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कई शादियां कीं लेकिन इसकी पुष्टि कभी नहीं हुई। रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी लेकिन हर कोई उस समय हैरान रह गया जब शादी के एक साल बाद ही मुकेश ने आत्महत्या कर ली। उस समय रेखा लंदन में थीं। मुकेश ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें लिखा था कि इसका (उनकी आत्महत्या का) कोई जिम्मेदार नहीं है। रेखा की बायोग्राफी में इस बारे में लिखा था, जिसके मुताबिक मुकेश को क्रोनिक डिप्रेशन था और वो रेखा के एक्टिंग करियर से भी खुश नहीं थे।

विनोद मेहरा की मां ने चप्पल से की थी रेखा की पिटाई

रेखा का नाम एक्टर विनोद मेहरा के साथ भी जुड़ा, कहा जाता है कि दोनों ने कलकत्ता में शादी कर ली थी। विनोद मेहरा की मां रेखा को बिलकुल पसंद नहीं करती थीं और शादी के बाद जब विनोद रेखा को अपने घर लेकर गए तब उनकी मां नाराज हो गईं। जब रेखा ने विनोद की मां के पैर छुए तो उन्होंने रेखा को घर में आने देने से इंकार कर दिया। जब विनोद ने मामले को शांत करने की कोशिश की तो उनकी मां और नाराज हो गईं और उन्होंने चप्पल से रेखा की पिटाई कर दी।
 

इस वजह से बॉलीवुड में हुई थी परेशानी

रेखा का बचपन परेशानियों से भरा था। उनके घर में आर्थिक तंगी थी जिसके चलते कम उम्र में ही उन्होंने बी और सी ग्रेड की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तब उनका रंग थोड़ा डार्क था जिसके तलते भी उन्हें कई तरह की परेशानियां हुईं। उनके दबे हुए रंग के चलते बॉलीवुड में उनकी गिनती खूबसूरत अभिनेत्रियों में नहीं होती थी। हालांकि उन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर