जब रेखा ने गाई पाकिस्तानी सिंगर मेहंदी हसन की गजल, वायरल हुआ [Video]

बॉलीवुड
Updated Sep 21, 2019 | 22:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेखा पाकिस्तानी गजल गायक मेहंदी हसन की गजल गुनगुना रही हैं। देखें रेखा का ये वायरल Video...

Rekha
Rekha 
मुख्य बातें
  • रेखा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हैं।    
  • रेखा इस वीडियो में पाकिस्तानी सिंगर मेहंदी हसन की गजल 'मुझे तुम नजर से गुनगुना रही हैं।
  • प्रस्थानम के एक्टर अली फजल ने रेखा का ये वीडियो ट्वीट किया है।

मुंबई. रेखा बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस हैं। रेखा के पास खूबसूरती, स्टाइल स्टेटमेंट, एक्टिंग के अलावा रेखा के पास सिंगिंग का भी टैलेंट है। रेखा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हैं।    

रेखा इस वीडियो में पाकिस्तानी सिंगर मेहंदी हसन की गजल 'मुझे तुम नजर से गुनगुना रही हैं। रेखा ने गाने के साथ पूरी तरह से न्याय किया है। आवाज के साथ-साथ रेखा के एक्सप्रेशन भी कमाल के हैं। हालांकि, कुछ वक्त बाद रेखा ने अपना चेहरा छिपा लिया है। 

रेखा का ये वीडियो क्लिप उनके एक इंटरव्यू का है। ये इंटरव्यू उन्होंने साल 1986 में दिया था। इस इंटरव्यू के लिए वह एयरपोर्ट से सीधे स्टूडियो पहुंची थीं। ऐसे में रेखा के चेहरे पर थकान साफ नजर आ रही है।   

 

 

अली फजल ने ट्वीट किया वीडियो
प्रस्थानम के एक्टर अली फजल ने रेखा का ये वीडियो ट्वीट किया है। अली ने अपने साथियों को सलाह दी कि वह रेखा से बोलने का तरीका सीखें। अली ने ट्वीट में लिखा, "ऐसी सादगी और स्टारडम क्यों नहीं अब।" 

अली फजल ट्वीट में आगे लिखते हैं, "मैं दस दफा भी इसको देखूं तो भी इंटरव्यू फीका नहीं पड़ता है। ये रेखा जी का बीबीसी के साथ इंटरव्यू है। तल्लफुज में क्लास है। मैं दरख्वास्त करता हूं अपने सारे फिल्मी दुनिया के दोस्तों से सीख लीजिए कुछ।"   

 

 

इस फिल्म में आ सकती हैं नजर
रेखा काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं। रेखा आखिरी बार फिल्म सुपर नानी में नजर आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा पानीपत से वापसी कर सकती हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन लीड रोल में हैं। 

 

 

रेखा का पिछले साल रिलीज हुई यमला, पगला, दीवाना के तीसरी पार्ट में गेस्ट अपीरियंस था। यमला पगला दीवाना के अलावा रेखा ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म शमिताभ में भी गेस्ट अपीरियंस दिया था।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर