Rishi Kapoor Cremation: पंचतत्‍व में व‍िलीन हुए ऋषि कपूर, लॉकडाउन की वजह से सूनी रही 'रऊफ लाला' की विदाई

Rishi Kapoor Cremation in Mumbai: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय ऋषि कपूर पंचतत्‍व में व‍िलीन हो गए। मुंबई में चुन‍िंदा लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्‍कार कर द‍िया गया।

Rishi Kapoor Cremation Video, Photo
Rishi Kapoor 

Rishi Kapoor Cremation in Mumbai: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता  ऋषि कपूर जैसे सितारे को हर कोई श्रद्धांजलि देना चाहता था। मुंबई के उनके चाहने वाले और सिनेमा जगत के दिग्‍गज उनके अंतिम दर्शन करना चाहते थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से यह संभव ना हो पाया। मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में परिवार के लोगों की मौजूदगी में वह पंचतत्‍व में विलीन हो गए। 

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर न‍िधन हो गया था। वह 67 साल के थे और कैंसर से जूझ रहे थे। मुंबई के एक अस्‍पताल में उन्‍होंने आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर ऐसे अभिनेता थे जिन्‍होंने पर्दे पर कॉमेडी के भी नए कीर्तिमान रचे और आपको जानकर हैरानी होगी कि अंतिम सांस लेने से चंद वक्‍त पहले वह अस्‍पताल के डॉक्‍टर्स को हंसा रहे थे। एक ऐसा अभिनेता जिसने लगभग 50 साल लंबे करियर में 100 से ज्‍यादा फ‍िल्‍में कीं, जिसके चाहने वालों ने उसे सिर आंखों पर बिठाया, वो ऐसे वक्‍त में अलविदा कह गया, जब दुनिया एक कमरे में बंद है। 

सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल से उनका शव फूलों से सजी एक एंबुलेंस में अंतिम सफर पर निकला और पीछे परिवार के लोग ही अपनी कारों में थे। रास्‍ते खाली थे, ना पुष्‍प अर्पित करने वाले फैंस किनारे मौजूद थे और ना कोई दर्शन करने वाला। एक महान अभिनेता की यह विदाई सूनी और फीकी रह गई। जितना दुख ऋषि कपूर के जाने का है, उससे ज्‍यादा मलाल उनके फैंस को इस सूनेपन का रहेगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

अंतिम संस्‍कार में ये लोग हुए शामिल 
ऋषि कपूर को उनके बेटे रणबीर कपूर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, प्रोड्यूसर बिमल पारेख, नताशा नंदा, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जयराम, राहुल रवैल और रोहित धवन शामिल रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#kareenakapoor with Daddy #randhirkapoor #RipRishiKapoor #lastrites #mumbai #india @manav.manglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

न्‍यूयॉर्क में चला था इलाज
आपको बता दें कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हो गया था। उनका लंबे समय तक न्यूयॉर्क में इलाज चला। इस मुश्किल दौर में नीतू कपूर हर वक्त उनके साथ खड़ी रही। पिछले साल ऋषि कपूर ठीक होकर भारत लौटे थे। न्यूयॉर्क से आने के बाद भी ऋषि कपूर की तबीयत दो बार बिगड़ चुकी है। दिल्ली में शूटिंग के समय प्रदूषण के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद एक बार मुंबई में भी उनकी तबीयत खराब हुई थी और अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर