Throwback: नीतू से पहले इस लड़की को चाहते थे ऋषि कपूर, खुद बताया था- डिंपल कपाडिया की वजह से टूटा था रिश्ता

Rishi Kapoor Dated another girl Before Neetu: ऋषि कपूर ने साल 1980 में एक्ट्रेस नीतू कपूर से शादी की थी, लेकिन वो उनका पहला प्यार नहीं थीं।

Rishi Kapoor with Wife Neetu
Rishi Kapoor with Wife Neetu  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर का बुधवार को कैंसर से निधन हो गया
  • वो पिछले दो साल से कैंसर से जुझ रहे थे
  • ऋषि कपूर का एक साल तक न्यूयॉर्क में इलाज चला था

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। ऋषि कपूर पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। साल 2018 में उन्हें कैंसर हुआ था जिसके बाद न्यूयॉर्क में एक साल तक उनका इलाज चला था, इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ थीं। नीतू ने अपने पति का पूरा ख्याल रखा जिसके लिए बाद में ऋषि कपूर ने इसका आभार भी जताया था।

ऋषि कपूर ने साल 1980 में नीतू से शादी की थी लेकिन वो उनका पहला प्यार नहीं थीं। ऋषि ने अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर दिल से' में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड एक पारसी लड़की थी जिसका नाम यासमीन मेहता था। ऋषि ने बताया था कि उन्होंने अपनी फिल्म बॉबी से पहले यासमीन को डेट किया था। मालूम हो कि फिल्म बॉबी साल 1973 में रिलीज हुई जिसमें वो एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया के साथ नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

डिंपल कपाडिया से जुड़ा था नाम

ऋषि ने खुलासा किया कि फिल्म बॉबी के रिलीज होने के बाद उनके और डिंपल कपाडिया के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इतना ही नहीं एक मशहूर मैगजीन ने दोनों के अफेयर की खबर छाप दी थी, जिससे ऋषि और यासमीन के रिश्ते को बर्बाद कर दिया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि इस  समय तक डिंपल की शादी एक्टर राजेश खन्ना से हो गई थी इसलिए इन खबरों से उनपर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। ऋषि चाहते थे कि यासमीन उनकी जिंदगी में लौट आएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

नीतू को बताते थे गर्लफ्रेंड की बातें

ऋषि कपूर और नीतू ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इस दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी और साथ में समय बिताते थे हालांकि इस समय तक दोनों एक दूसरे से प्यार नहीं करते थे। ऋषि की कई गर्लफ्रेंड थीं और वो नीतू को ही उनसे जुड़ी सारी बातें बताते थे। अगर उनका ब्रेकअप होता तो वो नीतू के साथ ही अपना दुख बांटते थे। जो कि बाद में ऋषि कपूर की पत्नी बनीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

ऐसे हुआ था प्यार का अहसास

नीतू के साथ कभी-कभी फिल्म की शूटिंग करने के बाद ऋषि अपनी फिल्म बारूद की शूटिंग के लिए विदेश गए जहां वो अकेला महसूस करने लगे। पेरिस में ऋषि को अहसास हुआ कि वो नीतू से प्यार करते हैं। इसके बाद उन्होंने नीतू को टेलिग्राम लिखा जिसमें उन्होंने लिखा, 'ये सिखड़ी बड़ी याद आती है।' ऋषि के इस टेलिग्राम से नीतू बहुत खुश हुईं। इसके बाद दोनों ने एक- दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया और फिर साल 1980 में शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा साहनी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर