Ritu Nanda Passes Away: ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्‍चन की समधन का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

Rishi Kapoor's Sister Ritu Nanda Passes Away: बॉलीवुड एक्‍टर ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का निधन हो गया है। ऋतु श्वेता बच्चन की सास थीं और लंबे समय से कैंसर की जंग लड़ रही थीं।

rishi kapoor sister Ritu Nanda dies of cancer at 71 Shweta Bachchan’s mother-in-law
Ritu Nanda and Rishi Kapoor 

Ritu Nandra Death News : बॉलीवुड एक्‍टर ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का निधन हो गया है। ऋतु श्वेता बच्चन की सास थीं और लंबे समय से कैंसर की जंग लड़ रही थीं। वह 71 वर्ष की थीं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बुआ ऋतु नंदा के निधन की खबर दी है। वहीं नीतू कपूर ने भी अपने इंस्‍टाग्राम पर निधन की खबर साझा की है।

2013 में रितु को कैंसर होने की खबर आई थी, जिसका इलाज अमेरिका में चल रहा था। बॉलीवुड एक्‍टर राजकपूर की बेटी रितु लाइफ इंश्योरेंस के बिजनेस में सक्रिय थीं, एक ही दिन में 17000 पेंशन पॉलिसी बेचने के लिए उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज है। बॉलीवुड सितारों से संबंध की बात करें तो रितु रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्‍मा कपूर की बुआ थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

रिद्धिमा कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा, 'मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्यादा विनम्र और सभ्य व्यक्ति से आजतक नहीं मिली थी। बुआ आप हमेशा याद आएंगी। इस पोस्‍ट पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने श्रद्धांजलि दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

दिल्‍ली में होगा अंतिम संस्‍कार
जानकारी के अनुसार ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्‍ली में होगा। अंतिम संस्‍कार में कपूर खानदान के अलावा बच्चन परिवार भी शामिल होगा। इससे पहले अगस्त 2018 में ऋतु नंदा के पति और श्‍वेता बच्‍चन के ससुर राजन नंदा का निधन हो गया था। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर