नीतू कपूर ने इस खास दिन पर पति ऋषि कपूर को किया याद, जानें क्यों शेयर की 'मेरा नाम जोकर' की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पति व एक्टर ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर कर बताया कि उन्हें आज बॉलीवुड में 50 साल पूरे हो जाते।

Neetu Kapoor with Husband Rishi Kapoor
Neetu Kapoor with Husband Rishi Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर ने शेयर की दिवंगत पति व एक्टर ऋषि कपूर की तस्वीर।
  • नीतू ने ऋषि कपूर की फोटो शेयर कर बताया कि आज उन्हें बॉलीवुड में 50 साल पूरे हो जाते।
  • मालूम हो कि ऋषि कपूर ने फिल्म मेरा नाम जोकर से अपने करियर की शुरुआत की थी।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का इस साल 30 अप्रैल को कैंसर के चलते निधन हो गया था। अब उनकी पत्नी व एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया है। 

फिल्म इंडस्ट्री में पूरे होते 50 साल

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की चार तस्वीरों का कोलाज शेयर कर बताया कि उन्हें (ऋषि कपूर) आज फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो जाते। नीतू ने जो तस्वीर शेयर की इसमें उनकी पहली फिल्म मेरा नाम जोकर की तस्वीर भी शामिल है, जिसे शेयर कर नीतू ने लिखा, 'मेरा नाम जोकर 18 दिसंबर 1970 को रिलीज हुई थी, आज उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो जाते #RishiKapoor'

1970 में रिलीज हुई थी फिल्म

मालूम हो कि ऋषि कपूर ने साल 1970 में फिल्म मेरा नाम जोकर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर का यंग अवतार निभाया था। फिल्म में सिमी ग्रेवाल भी थीं। इसके बाद साल 1973 में उन्होंने डिंपल कपाडिया के अपोजिट फिल्म बॉबी से लीड एक्टर के रूप में काम किया था।

कैंसर से हुआ ऋषि कपूर का निधन

बता दें कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। ऋषि कपूर करीब एक साल तक इलाज के लिए न्यूयॉर्क में थे, इस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ थीं। वहां ऋषि कपूर का करीब एक साल तक इलाज चला जिसके बाद पिछले साल सितंबर में वो देश वापस लौट आए थे। देश लौटकर ऋषि कपूर ने अपनी फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन उन्हें फिर से कैंसर हो गया था जिसके चलते 29 अप्रैल की रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अगली सुबह यानी 30 अप्रैक को उनका निधन हो गया था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर