Video: बेटे के जन्मदिन पर पति रितेश देशमुख संग नाचीं जेनेलिया डिसूजा, सामने आई बर्थडे पार्टी की खास तस्वीरें

बॉलीवुड
Updated Nov 24, 2019 | 11:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ritesh Son birthday Party: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने हाल ही में अपने बेटे रियान की बर्थडे पार्टी रखी थी। वहीं इस बर्थडे पार्टी से खास वीडियो सामने आया है।

Riteish Deshmukh के बेटे की बर्थडे पार्टी
Riteish Deshmukh के बेटे की बर्थडे पार्टी 

हाल ही में रितेश देशमुख और जेनेलिया के बेटे रियान की बर्थडे पार्टी रखी गई। इस मौके पर इशा देओल, ऐश्वर्या राय बच्चन, विवेक ओबेरॉय समेत कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। बता दें कि रितेश देशमुख और जेनेलिया के बेटे रियाना चार साल के हो चुके हैं। वहीं हाल ही में बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बड़े बेटे रियान देशमुख चार साल के हो चुके हैं। इस मौके पर कपल ने एक शानदार बर्थडे पार्टी रखी थी। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में स्टार्स जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। रितेश देशमुख के बेटे की बर्थडे पार्टी द लॉयन किंग थीम पर आधारित थी।

इस पार्टी में ऐश्वर्या रॉय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अर्पिता खान, मीरा राजपूत जैसे स्टार्स अपने बच्चों के साथ नजर आए थे। इसके अलावा इस पार्टी से रितेश देशमुख और जेनेलिया का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं ईशा देओल ने भी पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है। जिसमें ऐश्वर्या रॉय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, तुषार कपूर आदि नजर आ रहे हैं। बता दें कि ईशा के एक तस्वीर को तुषार कपूर ने भी शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'ओल्ड इज गोल्ड से टू आई ई ईशा'।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by TANUJ GARG (@tanuj.garg) on

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख के लिए ये साल काफी खास रहा। आखिरी बार एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म मरजावां में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर एक बार फिर से विलेन की भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा वो फिल्म हाउसफुल 4 में भी नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर