Rohit Shetty ने खरीदी इतने करोड़ की लैंबॉर्गिनी कार, खतरों के खिलाड़ी और सूर्यवंशी की शूटिंग में हैं बिजी

बॉलीवुड
Updated Nov 07, 2019 | 18:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Rohit Shetty buy Lamborghini Car: सिंघम और सिम्बा जैसी फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी फिलहाल अपने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने खुद के लिए एक नई कार खरीदी है...

khatron ke khiladi And Sooryavanshi Director Rohit Shetty buy New Car Poses With yellow Lamborghini Urus
रोहित शेट्टी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रोहित शेट्टी फिलहाल अपने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में बिजी हैं।
  • रोहित साथ में सिंघम और सिम्बा के तीसरे पार्ट सूर्यवंशी का भी तैयारियां कर रहे हैं।
  • इस पुलिस ड्रामा फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

रोहित शेट्टी को बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स में गिना जाता है। गोलमाल सीरीज के लिए पहचाने जाने वाले रोहित लगातार अपनी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को गुदगुदाते रहते हैं। रोहिट शेट्टी उन डायरेक्टर्स में से हैं जो कि कार के बहुत शौकीन हैं। अपनी फिल्मों में वो कार को खूब उड़ाते हुए दिखते हैं और कार के साथ ढेर सारे एक्शन सीन्स रखते हैं। 
अब हाल ही में रियल लाइफ में भी रोहित शेट्टी एक नई कार को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में रोहित ने अपने लिए नई कार खरीदी है। जी हां, रोहित शेट्टी ने यलो कलर की नई लैंबॉर्गिनी उरुस खरीदी है। इस कार की कीमत रेंज लगभग 1 से 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@lamborghinimumbai) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsrohitshetty) on


रोहित शेट्टी की फोटो सामने आई है जिसमें वो नई लैंबॉर्गिनी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। मुंबई के ऑफिशियल लैंबॉर्गिनी पेज पर ये फोटो शेयर की गई है। इसके कैप्शन में लिखा, 'एक असाधारण व्यक्तित्व के लिए एक असाधारण कार। लैंबॉर्गिनी मुंबई उरुस ने भारत के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक रोहित शेट्टी को ये कार डिलीवर की है। गाड़ी की ये डिजाइन पूरी तरह से रोहित के व्यक्तित्व को दर्शाती है। एक गतिशील ड्राइव के लिए उरुस सबसे अच्छा मॉडल है, जिसकी उन्हें जरूरत है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsrohitshetty) on

सिंघम और सिम्बा जैसी फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी फिलहाल अपने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में बिजी हैं। इसी के साथ फिल्मों की बात करें तो वो जल्द दर्शकों के लिए सूर्यवंशी लेकर आ रहे हैं। इस पुलिस ड्रामा फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अजय देवगन को बाजीराव सिंघम और रणवीर सिंह को संग्राम सिम्बा भालेराव के रूप में दिखाया जाएगा। यह फिल्म मार्च 2020 में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर