Roohi Box Office Collection day 1: महाशिवरात्रि की छुट्टी का मिला लाभ, पहले द‍िन इतनी रही रूही की कमाई

Roohi Box Office Collection day 1: बॉलीवुड एक्‍टर राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की फ‍िल्‍म रूही महाशिवरात्रि को 11 मार्च के द‍िन र‍िलीज हुई थी। इस फ‍िल्‍म ने उम्‍मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Roohi
Roohi 
मुख्य बातें
  • फ‍िल्‍म रूही महाशिवरात्रि को 11 मार्च के द‍िन र‍िलीज हुई थी।
  • राजकुमार राव संग पहली बार नजर आई हैं जान्‍हवी कपूर।

Roohi Box Office Collection day 1: बॉलीवुड एक्‍टर राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की फ‍िल्‍म रूही महाशिवरात्रि को 11 मार्च के द‍िन र‍िलीज हुई थी। छुट्टी के दिन आई इस फ‍िल्‍म ने उम्‍मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। कोरोना काल के बाद यह पहली फ‍िल्‍म थी जोकि सिनेमाघरों में 100% सीटिंग के साथ रिलीज हुई है। फ‍िल्‍म बिजनेस के जानकार अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद लगाए हुए थे और यह फ‍िल्‍म उन उम्‍मीदों पर खरी उतरी है। 

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने रूही की कमाई का डाटा शेयर किया है। तरण आदर्श के अनुसार, रूही ने पहले दिन की कमाई से चौंकाया है। कोविड के बावजूद इस फ‍िल्‍म को महाशिवरात्रि की छुट्टी का फायदा मिला है। इस फ‍िल्‍म ने पहले दिन कुल 3.06 करोड़ की कमाई की है। चुंकि रूही गुरुवार को रिलीज हुई है, ऐसे में इसे लंबा वीकेंड मिल रहा है। देखना होगा कि यह वीकेंड तक कितनी कमाई करेगी। 

इससे पहले बीते साल मार्च के महीने में आखिरी फ‍िल्‍म दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फ‍िल्‍म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई थी। दर्शक और फ‍िल्‍म मेकर्स, दोनों ही सिनेमाघर गुलजार होने की खबर से उत्‍साहित हैं। फ‍िल्‍म बिजनेस के जानकारों का अनुमान था कि रूही अधिकतम 2.5 करोड़ ही कमा सकेगी। 

डायरेक्टर हार्द‍िक मेहता की यह फ‍िल्‍म हॉरर कॉमेडी है जिसमें जान्‍हवी कपूर ने एक चुड़ैल का रोल निभाया है। जान्‍हवी कपूर के साथ इस फ‍िल्‍म में बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक्‍टर राजकुमार राव और वरुण शर्मा नजर आए हैं। कुछ समय पहले इस फ‍िल्‍म का Trailer जारी हुआ था जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। Trailer इतना शानदार और रोमांच से भरपूर था कि फैंस फ‍िल्‍म देखने को बेसब्र हो गये थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर