Karan Johar kids video: करण जौहर को इस वजह से रूही जौहर ने बताया बूढ़ा, वायरल हुई यश के साथ फनी वीडियो

बॉलीवुड
Updated Apr 23, 2020 | 18:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Roohi and Yash Johar Video: करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रूही जौहर उन्हें बूढ़ा बता रही है। ये वीडियो काफी फनी है।

Roohi Johar calls Karan Johar old
Roohi Johar calls Karan Johar old  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर ने शेयर किया बच्चों का नया वीडियो
  • रूही जौहर ने करण को कहा 'बूढ़ा'
  • यश जौहर ने भी भरी हामी

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वारेंटाइन कर रहे हैं। इस दौरान वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। करण अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही जौहर के साथ कई वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ये वीडियोज काफी फनी होती है और फैंस इन्हें बहुत पसंद भी करते हैं। हाल ही में करण ने एक नई वीडियो पोस्ट की है।

इसमें यश और रूही, करण के वॉक-इन क्लोजेट में हैं। तभी करण उन्हें कहते हैं कि चलो यहां से बाहर चलते हैं। इस पर रूही कहती है कि आपके बाल वाइट हैं और आप बूढ़े लग रहे हैं। ये सुनकर करण पहले हैरान रह जाते हैं और उनकी हंसी छूट जाती है। ऐसे में करण कहते हैं कि मेरी बाल सफेद हो गए हैं, लेकिन मैं क्या कर सकता हूं? मैं इन्हें कलर नहीं कर सकता, क्योंकि अभी लॉकडाउन चल रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
He’s off to london and she has pronounced me elderly! Such is my life! #lockdownwiththejohars A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

फिर करण, यश से पूछते हैं कि यश में बूढ़ा लग रहा हूं क्या। ऐसे में यश भी हामी भरते हैं। वहीं रूही उन्हें कहती हैं कि आप बाहर नहीं जा सकते हैं, क्योंकि कोरोना वायरस फैला है। तब तक यश, करण के कपड़े उठा लेते हैं। करण उनसे पूछते हैं कि तुम इन्हें कहा ले जा रहे हो, ऐसे में यश बोलते हैं कि मैं इन्हें लंदन ले जा रहा हू। ये वीडियो काफी मजेदार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Karan Johar has a critic at home. #lockdownwiththejohars #GharBaithoIndia #manavmanglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

इससे पहले भी यश और रूही के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। जिनमें वे कभी करण को बॉडी शेम करते हैं तो कभी उनकी सिंगिंग का मजाक उड़ाते हैं। इतना ही नहीं, एक वीडियो में तो यश ने करण की डायरेक्शनल डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है को बोरिंग तक कह डाला था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर