तापसी पन्नू-भूमि पेडनेकर को मिली खुशखबरी, रिलीज से पहले ही राजस्थान में टैक्स फ्री हुई 'सांड की आंख'

बॉलीवुड
Updated Oct 10, 2019 | 21:10 IST | IANS

'सांड की आंख' फिल्म दो वृद्ध महिलाओं के जीवन पर बनी असल जिंदगी की कहानी से प्रेरित है। फिल्म के प्रदर्शन पर लगने वाले टैक्स से राजस्थान सरकारी ने छूट दे दी है...

Taapsee pannu And bhumi pednekar Film saand ki aankh Tax free in rajasthan
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिल्म 'सांड की आंख' 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
  • फिल्म महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मानसिकता में बदलाव को दिखाती है।
  • फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राज्य में सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में 'सांड की आंख' फिल्म के प्रदर्शन पर लगने वाले राज्य माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। दो वृद्ध महिलाओं के जीवन पर बनी यह फिल्म असल जिंदगी की कहानी से प्रेरित है।
फिल्म में उत्तर प्रदेश के ग्राम जोहरी की चंद्रो तोमर (86) और प्रकाश तोमर (81) की कहानी को दर्शाया गया है, जिन्होंने निशानेबाजी की कला सीखने के लिए कड़ी मेहनत की और इस खेल में कई मेडल हासिल किए। फिल्म में यह सब दिखाने के साथ-साथ यह भी दिखाया गया है कि कैसे वे इसके बाद गांव की लड़कियों को इस खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

'सांड की आंख' महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मानसिकता में बदलाव को दिखाती है। इसमें तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके निर्देशक तुषार हीरानंदानी और निर्माता अनुराग कश्यप हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर