इस क्लास तक तैमूर को बोर्डिंग स्कूल नहीं भेजेंगे Saif Ali khan, बताया किस तरह होगी बेटे की पढ़ाई

बॉलीवुड
Updated Oct 25, 2019 | 10:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पॉपुलर स्टार किड तैमूर (Taimur) अक्सर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि करीना (kareena kapoor) और सैफ तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहते हैं। अब इस मामले पर सैफ अली खान का बयान सामने आया है।

Saif ali khan, taimur
Saif ali khan, taimur 
मुख्य बातें
  • बेटे तैमूर के बोर्डिंग स्कूल जाने को लेकर सैफ अली खान ने कही ये बात
  • पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि तैमूर जल्द ही भारत छोड़ सकते हैं
  • उनके माता-पिता चाहते हैं कि लाइमलाइट से दूर वो एक नॉर्मल बच्चों की तरह पढ़ाई करें

बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड तैमूर हर वक्त चर्चा में रहते हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बता दें कि फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए बेताब रहते हैं। जिसकी वजह से फोटोग्राफर्स तैमूर के आसपास मौजूद होते हैं। जो उनकी हर शरारत को कमैरे में कैद करने से पीछे नही रहते। तैमूर के इसी अंदाज ने उन्हें फेवरेट स्टार किड बनाया है।

पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को पढ़ने के लिए लंदन बोर्डिंग स्कूल भेजने वाले हैं। अब हाल ही में सैफ अली ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने एक वेबसाइट को बताया कि ये सच नहीं है। हम तैमूर को बोर्डिंग स्कूल नहीं भेजने वाले हैं।

कम से कम तब तक जब वो क्लास 10th में नहीं जाता। वो भी उसी तरह स्कूल जाएगा जैसे सारा गई थी। बता दें कि कुछ वक्त पहले तैमूर के पैरेंट उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहते थे। लेकिन सैफ के इस बयान से साफ है कि तैमूर कहीं नहीं जा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi (@taimuralikhanx) on

 

वहीं ऐसा कहा जा रहा था कि परिवार की परंपरा को देखते हुए तैमूर को भी पढ़ाई के लिए लॉकर्स पार्क स्कूल भेजा जाएगा। जहां वो अपनी प्राइमरी एजुकेशन पूरी करेंगे। आपको बता दें कि सैफ ने भी इसी स्कूल में पढ़ाई की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान रिलीज हुई है। फिल्म में वो नागा साधू की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और दीपक डोबरियाल जैसे एक्टर नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi (@taimuralikhanx) on

 

वहीं आने वाले दिनों में सैफ दिल बेचारा, जवानी जानेमन, भूत पुलिस और तानाजी जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। फिल्म जवानी जानेमन और दिल बेचारा इसी साल रिलीज होने वाली है। जबकि बाकी दो फिल्में अगले साल रिलीज होंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर