किसी बात के लिए मना करने पर भड़क जाते हैं Taimur, सैफ ने बताया Kareena ने ऐसे बिगाड़ा

Saif Ali Khan on Taimur: हाल ही में सैफ ने तैमूर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि करीना ने तैमूर को थोड़ा बिगाड़ दिया है और जब उन्हें किसी बात के लिए मना किया जाता है तो तैमूर इस तरह रिएक्ट करते हैं।

Saif Ali Khan on Taimur
Saif Ali Khan on Taimur  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तैमूर को लेकर सैफ अली खान ने की बात
  • सैफ ने कहा कि करीना ने तैमूर को बिगाड़ा
  • सैफ जल्द ही फिल्म जवानी जानेमन में नजर आने वाले हैं

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। छोटी-सी उम्र में तैमूर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जैसे ही वे घर से निकलते हैं, सारे कैमरे तैमूर पर ही होते हैं। अक्सर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी अभी से उनके कई फैन पेज बने हुए हैं।

सैफ और करीना से अक्सर तैमूर को लेकर सवाल किए जाते हैं और वे दोनों तैमूर के बारे में कई नई बातें बताते हैं। हाल ही में सैफ ने ईस्ट इंडिया कॉमेडी से इंटरव्यू में तैमूर के बारे में भी बात की। उन्होंने मजाक करते हुए बताया कि करीना ने तैमूर को थोड़ा बिगाड़ दिया है, क्योंकि वे उनका पहला बच्चा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@taimuralikhanpataudiakanawab) on

सैफ से जब पूछा गया कि वे किस तरह के पिता हैं तो उन्होंने मजाक में बताया कि सख्त होना अच्छा है, लेकिन मैंने अब ये छोड़ दिया है। क्योंकि ये मेरा तीसरा बच्चा है और मेरी पत्नी का पहला बच्चा है, इसलिए उन्होंने उसे थोड़ा बिगाड़ दिया है। सैफ ने ये भी बताया कि तैमूर अब घर पर सबको बुली करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@taimuralikhanpataudiakanawab) on

एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि हाल ही में किसी ने पहली बार तैमूर को किसी बात के लिए मना किया तो उन्होंने कहा कि मुझे तुम पसंद नहीं हो, मैं तुम्हें लात मारुंगा और तुम्हारा सिर फोड़ दूंगा। सैफ ने आगे बताया कि मुझे नहीं पता कि वो ये सब कहा से सीखता है। इतना सुनकर सभी हंसने लगे।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सैफ इन दिनों अपनी फिल्म जवानी जानेमन के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी तैमूर उनके साथ नजर आए थे। जवानी जानेमन से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में तब्बू भी खास रोल में है। जवानी जानेमन 31 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर