आखिर क्यों नहीं टिक पाया ऐश्वर्या राय का सलमान खान संग रिश्ता, जानें क्या रही ब्रेकअप की वजह

Salman Khan and Aishwarya Rai Breakup story: वैसे तो बॉलीवुड में कई रिश्ते बनते और टूटते रहते है। लेकिन कुछ जोड़ी ऐसी होती है जिनकी चर्चा हमेशा होती रहती है। ऐसा ही एक रिश्ता था सलमान खान और ऐश्वर्या राय का। जोकि क्यों कब कैसे टूटा, इसकी वजह कोई जान पाया है।

Salman Khan Aishwarya Breakup
सलमान खान-ऐश्वर्या राय   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता टूटने की क्या थी वजह
  • दो साल डेटिंग के बाद अलग हो गए सलमान खान और ऐश्वर्या राय
  • एग्रेसिव बिहेवियर के कारण सलमान को नहीं मिला ऐश्वर्या का प्यार

 Salman Khan and Aishwarya Breakup story: बॉलीवुड लव बर्ड्स में से एक रहे सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच एक समय अफेयर का सिलसिला शुरू हुआ था। कहा जाता है कि दोनों के बीच फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान प्यार शुरू हुआ था। पर्दे पर ये फिल्म जबरदस्त हिट रही लेकिन रियल लाइफ में सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी फ्लॉप हो गई। सलमान उस समय ऐश्वर्या के प्यार में पागल थे और उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन ऐश्वर्या अपने करियर के लिए बहुत सीरियस थीं और शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहती थीं। हालांकि, 2 साल की डेटिंग के बाद दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो गया। 

सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में यूं तो सभी जानते हैं। लेकिन अगर इस रिश्ते के टूटने की वजह के बारे में बात करें तो अलग-अलग जुबान पर अलग अलग वजह सुनने को मिलती है। वहीं खुद एक्ट्रेस ऐश्वर्या की मानें तो उन्होंने सलमान के एग्रेसिव बिहेवियर के कारण उनसे नाता तोड़ लिया था। ऐश्वर्या ने सलमान पर यह आरोप भी लगाया कि, सलमान उन्हें फिजिकली और इमोशनली बहुत टॉर्चर करते थे।

पढ़ें- पायल रोहतगी की इस बात पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, बोलीं- 'मुझे मत सिखाओ, ये तुम्हारा शो नहीं है'

सलमान, ऐश्वर्या को धमकी भी दिया करते थे। ऐश्वर्या उनकी इन हरकतों से तंग आ चुकी थीं। 2001 की बात है जब सलमान भड़के हुए ऐश्वर्या के घर पहुंच गए थे और ऐश्वर्या ने दरवाजा नहीं खोला तो लगातार कई घंटों तक दरवाजा पीटते रहे फिर उन्होंने ऐश को धमकी दी कि, अगर वह दरवाजा नहीं खोलेंगी तो वह बिल्डिंग से नीचे कूद जाएंगे तब मजबूरन उन्हें दरवाजा खोलना पड़ा।

सलमान पर लगे प्रताड़ना के आरोप

सलमान और ऐश्वर्या के अलग होने की सही और सटीक वजह यही रही कि सलमान, ऐश्वर्या के साथ वायलेंट बिहैवियर और फिजिकल अब्यूज किया करते थे। ऐश्वर्या के साथ मारपीट करने लगते थे। ऐश्वर्या ने भी खुद इस बात का दावा किया था। बात इतनी ही नहीं थी सलमान फिल्मों की शूटिंग के दौरान दूसरे स्टार्स को लेकर ऐश्वर्या पर शक किया करते थे। आज आलम यह है कि बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या, सलमान को देखना तक पसंद नहीं करतीं और न ही उन्हें उनके बारे में बात करना पसंद है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर