Salman Khan का जब Shahrukh Khan ने बर्थडे पर नहीं उठाया फोन, फिर सोनाक्षी-जैकलीन संग वीडियो बनाकर दी बधाई

बॉलीवुड
Updated Nov 03, 2019 | 08:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Salman Khan Wishes Shahrukh Khan On Birthday: सलमान खान ने शाहरुख खान के बर्थडे पर एक स्पेशल वीडियो बनाकर उन्हें बर्थडे की बधाई दी। वीडियो में सलमान, शाहरुख का बाहें फैलाने वाला रोमांटिक पोज भी देते नजर आए।

Salman khan make Special Video for Shahrukh khan birthday Watch here
सलमान खान और शाहरुख खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान के 54वें बर्थडे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
  • सलमान खान ने भी एक स्पेशल वीडियो बनाकर शाहरुख खान को बधाई दी।
  • इस वीडियो सलमान, शाहरुख से एक शिकायत भी करते नजर आए।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख 54 साल(2 नवंबर बर्थडे) के हो गए हैं। बर्थडे पर शाहरुख खान को करण जौहर, काजोल, आयुष्मान खुराना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई लोगों ने बर्थडे की बधाई दी। इस मौके पर सलमान खान भी पीछे नहीं रहे। सलमान ने एक स्पेशल वीडियो बनाकर शाहरुख खान को बधाई दी। 
शाहरुख खान के बर्थडे पर सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, आयुष शर्मा, सोहेल खान, मनीष पॉल और डेजी शाह के साथ एक बेस्ट विशेज वीडियो बनाया। इस वीडियो में सभी लोग साथ में शाहरुख को हैप्पी बर्थडे विश करते दिख रहे हैं। यही नहीं, वीडियो में सलमान खान और बाकी सेलेब्स शाहरुख का बाहें फैलाने वाला आइकॉनिक रोमांटिक पोज भी देते नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kingkhansrk_) on


इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे खान साहब, हमारी इंडस्ट्री का किंग खान, शाहरुख खान।' वैसे बर्थडे विश करने के साथ-साथ वीडियो में सलमान खान, शाहरुख से एक शिकायत भी करते दिख रहे हैं। सलमान कह रहे हैं कि शाहरुख मैंने तुम्हें फोन किया था। उठा तो लेता फोन..। इस बात पर बाकी सेलेब्स शाहरुख को बुरी बात, बुरी बात कहते हुए कमेंट करते नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kingkhansrk_) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamsrk) on

शाहरुख खान का ये बर्थडे दुबई में भी गर्मजोशी के साथ सेलिब्रेट किया गया। 54वें बर्थडे पर शाहरुख खान का नाम दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले किया गया। उनके नाम को कलरफुल लाइट के साथ बुर्ज खलीफा पर लिखा गया। वहीं बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फेमस फिल्म ओम शांति ओम का गाना भी बजता रहा। शाहरुख खान ने खुद इसका वीडियो शेयर करते हुए फैन्स को थैंक्यू कहा है। इसी के साथ वो पहले ऐसे बॉलीवुड स्टार बन गए हैं जिनका नाम बुर्ज खलीफा पर आइकॉनिक स्टाइल में लिखा गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर