सलमान खान नहीं मिस्टर इंडिया के चाइल्ड आर्टिस्ट को ऑफर हुई थी वॉन्टेड फिल्म, शुरू हो गई थी तैयारी लेकिन...

Salman Khan Not First Choice For Film Wanted: सलमान खान और आयशा टाकिया स्टारर फिल्म वॉन्टेड उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। हालांकि सलमान खान फिल्म वॉन्टेड के लिए पहली पसंद नहीं थे...

Mister india Child Artist Karann Nathh First Choice For Salman Khan SuperHit Film Wanted
करण नाथ, सलमान खान और आयशा टाकिया।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रभु देवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म वॉन्टेड साल 2009 में रिलीज हुई थी।
  • सलमान खान और आयशा टाकिया स्टारर ये फिल्म उस साल की जबरदस्त हिट रही थी।
  • राधे के किरदार में नजर आए सलमान खान को खूब पसंद किया गया था।

सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्ममेकर प्रभु देवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म वॉन्टेड साल 2009 में रिलीज हुई थी। सलमान खान और आयशा टाकिया स्टारर ये फिल्म उस साल की जबरदस्त हिट रही थी। राधे के किरदार में नजर आए सलमान खान का फेमस डायलॉग- एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी, उसके बाद तो मैं खुद की भी नहीं सुनता... लोगों की जुबान पर चढ़ गया। 
अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि सलमान खान फिल्म वॉन्टेड के लिए पहली पसंद नहीं थे। जी हां, 54 साल के सलमान खान की जगह इस फिल्म के बॉलीवुड एक्टर करण नाथ पहली पसंद थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karannathofficial) on

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्टर इंडिया(1987) के चाइल्ड आर्टिस्ट, ये दिल आशिकाना, तेरा क्या होता जोनी, एलओसी कारगिल, तुम जैसी फिल्मों के लिए करण नाथ को जाना जाता है। करण नाथ फिल्म वॉन्टेड की पहली पसंद थे और ये तब की बात है जब राम गोपाल वर्मा इसे बनाने वाले थे। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karannathofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karannathofficial) on

 

 


करण नाथ ने अपने एक इंटरव्यू में बताया, 'मुझे फिल्म वॉन्टेड का ऑफर मिला था। राम गोपाल वर्मा ने कुछ साल पहले इसकी रिलीज से पहले मुझे अप्रोच किया था। मैंने इसका तेलुगु वर्जन पोकिरी देखा था और कैरेक्टर के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। दुर्भाग्यवश ये ऑफर कुछ टाइम बाद होल्ड पर चला गया। बाद में मुझे पता चला कि सलमान सर को वही रोल मिला। जानकर मैं खुश हो गया। सच कहूं तो जब मैंने फिल्म देखी मुझे इससे प्यार हो गया।' 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karannathofficial) on


वैसे बॉलीवुड एक्टर करण नाथ इन दिनों अपनी फिल्म गन्स ऑफ बनारस में बिजी हैं। शेखर सूरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म तमिल हिट मूवी Polladhavan की रीमेक है। ये फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ से टकराएगी। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर