Salman Khan Video: दो महीने की भांजी पर सलमान खान ने लुटाया खूब प्यार, देखें आयत और मामू का ये खूबसूरत वीडियो

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी दो महीने की भांजी भी नजर आ रही हैं।

Salman Khan
Salman Khan 
मुख्य बातें
  • सलमान खान का एक वीडियो हो रहा वायरल।
  • वीडियो में दो महीने की भांजी के साथ नजर आ रहे हैं।
  • पिछले साल दिसंबर 2019 में भांजी आयत का जन्म हुआ था।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपनी भांजी आयत का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि एक घंटे में इस वीडियो को 16 लाख बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे सलमान खान अपनी दो महीने की भांजी पर प्यार लुटा रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग खान के इस अंदाज को फैंस पहले कभी नहीं देखा होगा।

इस वीडियो को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए लिखा-'वी लव यू मामू'। बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता ने पिछले साल दिसंबर 2019 में बेटी आयत को जन्म दिया था। आयत का जन्म सलमान खान के जन्मदिन के दिन ही हुआ था। आयत और सलमान खान का ये वीडियो फैंस के लिए किसी तोहफा से कम नहीं है।

इस वीडियो में सलमान खान अपनी भांजी के साथ खुद भी बच्चे बन गए हैं। वहीं सलमान खान आयत की तरह उनके भाई आहिल को भी खूब प्यार करते हैं। आहिल के साथ भी उन्होंने कई बार वीडियो शेयर किया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

 

 दबंग 3 के बाद इस फिल्म में आएंगे नजर

सलमान खान आखिरी बार फिल्म दबंग 3 में नजर आए थे। इस फिल्म में वो सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं आने वाले दिनों में एक्टर राधे, कभी ईद कभी दीवाली में नजर आएंगे। सलमान खान की राधे इस साल रिलीज होगी, जबकि 'कभी ईद कभी दीवाली' अगले साल रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

 

राधे की शूटिंग में बिजी हैं सलमान खान

सलमान खान इस वक्त नई फिल्म राधे: द मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा जैसे एक्टर्स के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को सलमान खान का वांटेड के राधे भाई का किरदार नजर आएगा। फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर