अर्पिता खान और आयुष शर्मा के घर आएगा नन्हा मेहमान, फिर मामा बनने वाले हैं सलमान खान

बॉलीवुड
Updated Jul 26, 2019 | 11:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सलमान खान की बहन अर्पिता खान चर्चा में हैं। खबरें आ रही हैं कि वे एक बार फिर मां बनने वाली हैं और डॉक्टर से कंसल्ट कर रही हैं।

Salman Khan, Arpita Khan, Aayush Sharma
Salman Khan, Arpita Khan, Aayush Sharma  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी 2014 में हुई थी
  • दोनों के एक बेटा आहिल शर्मा है
  • एक बार फिर अर्पिता खान मां बनने वाली है

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के घर खुशखबरी आने वाली हैं, वे एक बार फिर मामा बनने वाले हैं। खबरों की मानें तो सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा एक बार फिर नन्हा मेहमान आने वाला है। अर्पिता और आयुष के पहले एक बेटा आहिल शर्मा है। आहिल अब 3 साल का हो गया है और अक्सर अपनी मम्मी के साथ मीडिया के कैमरे में कैद होता है।

एक वेबसाइट के मुताबिक अर्पिता प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही आहिल बड़े भाई बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेग्नेंट अर्पिता बांद्रा के एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर से कंसल्ट कर रही हैं। हालांकि अब तक अर्पिता और आयुष की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अगर ये सच होता है तो सलमान के लिए भी ये एक बड़ी खुशी की बात है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arpitakhansharma) on

 

आपको बता दें कि आयुष और अर्पिता की शादी 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद में हुई थी। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। दोनों की शादी को जल्द ही 5 साल होने वाले हैं। पिछले साल अपनी एनिवर्सरी पर अर्पिता ने आयुष के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा था। उन्होंने बताया कि एक अच्छी शादी तब नहीं होती जब एक परफेक्ट कपल होता है, बल्कि ऐसा तब होता है जब एक इम्परफेक्ट कपल अपने अंतर को एंजॉय करना सीखता है। न केवल तुम मेरे पति और अहिल के पप्पी हो, बल्कि मेरे बेस्ट फ्रेंड भी हो। मैं तुम जैसे पार्टनर को पाकर बहुत खुश हूं। लव यू।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arpitakhansharma) on

 

आयुष भी अपनी पत्नी अर्पिता की तारीफ करने से नहीं चूकते हैं। उन्होंने बताया था कि अर्पिता उन्हें हमेशा सपोर्ट करती हैं। आपको बता दें कि आयुष ने फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वे वरीना हुसैन के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई थी, लेकिन इसके गाने काफी पॉपुलर हुए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर