Salman Khan New Film: 'कभी ईद कभी दीवाली में' हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, ऋतिक रोशन संग किया था डेब्यू

Salman Khan Film: एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आईं थी। एक्ट्रेस अब सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं। बता दें कि पूजा फिल्म मोहन जोदड़ो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

salman khan
salman khan 
मुख्य बातें
  • हाउसफुल 4 की एक्ट्रेस अब सलमान खान के साथ नजर आएंगी।
  • सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली अगले साल रिलीज होगी।
  • फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट करेंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों चर्चा में हैं। एक्ट्रेस जल्द सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं। बता दें कि एक्ट्रेस अपनी तीसरी हिंदी में फिल्म में सलमान खान के अपोजिट दिखाई देंगी। पूजा हेगड़े ने अब तक गिने चुने फिल्मों में काम किया है लेकिन एक्ट्रेस ने कम समय में ही लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। साउथ में वो अब एक जाना माना नाम है। एक्ट्रेस आखिरी बार अल्लू अर्जुन की फिल्म Ala Vaikunthapurramuloo में नजर आईं थी।

पूजा हेगड़े अब सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में नजर आएंगी। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्ममेकर साजिद ने बताया कि हाउसफुल 4 में पूजा के साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में वो इस फिल्म के लिए एकदम परफेक्ट हैं। उसके पास एक अद्भुत स्क्रीन प्रेजेंस है और सलमान के साथ उनकी अच्छी जोड़ी बनेगी।

इसके साथ ही कहानी में एक फ्रेश चेहरा देखने को मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि ईद पर रिलीज होगी ये फिल्म। इससे पहले मेरी फिल्म किक भी उसी मौके पर रिलीज हुई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja) on

रिपोर्ट के मुताबिक पूजा फिल्म में एक्ट्रेस एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका में होंगी। इससे पहले भी पूजा तेलुगु फिल्म मुकुंद में भी कुछ ऐसा ही किरदार निभा चुकी हैं। फिल्म में दोनों के बीच मैच्योर लव स्टोरी देखने को मिलेगी। वहीं सलमान इस साल के आखिरी में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। फिलहाल एक्टर राधे द मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं पूजा इन दिनों प्रभास के अपोजिट फिल्म जान की शूटिंग में बिजी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Promotions chalu! #Dabangg3 @skfilmsofficial A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

 

सलमान खान आखिरी बार फिल्म दबंग 3 में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस कमाई अच्छी की थी, लेकिन लोगों को कहानी खास पसंद नहीं आई। इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सई के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका में आई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर