Salman Khan से Alia Bhatt और Varun Dhawan तक, अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़ ऑटोरिक्शा की सवारी पसंद करते हैं ये 7 बॉलीवुड सेलेब्स 

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 13, 2021 | 19:32 IST

Bollywood Celebs Taking Autorickshaw Ride: सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और दिशा पटानी तक कई बॉलीवुड सितारों को ऑटोरिक्शा पर सवार होना पसंद है। 

bollywood celebs who are crazy for autorickshaw ride, from salman khan to alia bhatt and varun dhawan these bollywood celebs love taking autorickshaw ride
बॉलीवुड के 7 सितारे जो ऑटोरिक्शा पर सैर करने के हैं दीवाने   |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • कई बॉलीवुड सितारों को ऑटोरिक्शा की सवारी करना है पसंद।
  • आईफा प्रमोशंस के दौरान अर्जुन बिजलानी के साथ आलिया भट्ट ने ली थी ऑटोरिक्शा राइड। 
  • कई बार ऑटोरिक्शा में सवारी करते नजर आए हैं सलमान खान।

Bollywood Stars Who Are Crazy For Autorickshaw Ride: बॉलीवुड सितारे किंग साइज लाइफ जीना पसंद करते हैं। आलीशान बंगलों से लेकर लग्जरियस कार तक बॉलीवुड सितारों के पास हर एक चीज बेशकीमती होती है। लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट, वरुण धवन और कियारा आडवाणी तक कई बॉलीवुड सितारों को आम जनता की तरह रिक्शा की सवारी करना पसंद है। कई बार इन सितारों को ऑटोरिक्शा की सवारी करते हुए देखा गया है। एक तरफ जहां कई बॉलीवुड सितारे अपने लग्जरियस कार का शो-ऑफ करते नहीं थकते हैं, वहीं इन सितारों का ऑटोरिक्शा पर सवार होना बड़ी बात है। 

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को एक नहीं बल्कि कई बार ऑटो रिक्शा पर सवारी करते हुए देखा गया है। कई बार उन्हें ऑटोरिक्शा पर सैर करते हुए स्पाॅट किया गया है।

आलिया भट्ट

आईफा प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट को ऑटोरिक्शा राइड लेते हुए देखा गया था। टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी के साथ आलिया भट्ट ऑटोरिक्शा पर सैर का लुत्फ उठा रही थीं। 

वरुण धवन

वरुण धवन को भी ऑटोरिक्शा की सवारी लेना पसंद है। अपने प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन के दौरान उन्हें कई बार ऑटोरिक्शा से सवारी करते हुए देखा गया है। 

कियारा आडवाणी

इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी का नाम भी शामिल है। अपनी लग्जरियस गाड़ी को छोड़कर वह भी ऑटोरिक्शा की सवारी लेना पसंद करती हैं। उन्हें ऑटोरिक्शा से सैर करना बहुत पसंद है। 

सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशनिस्टा कही जाने वाली अदाकारा सोनम कपूर भी ऑटोरिक्शा की सवारी करना पसंद करती हैं। एक बार उन्हें ऑटोरिक्शा की सवारी करना इतना पसंद आया था कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी भी डाली थी। 

दिशा पाटनी

ऑटोरिक्शा पर सैर करने का मौका दिशा पाटनी भी हाथ से जाने नहीं देती हैं। वह मानती हैं कि ऑटोरिक्शा से ट्रैवल करना बजट फ्रेंडली है। इसके साथ ऑटोरिक्शा पर सवारी करने का अलग ही मजा है। 

संजय दत्त

संजू बाबा भी आम जनता की तरह ऑटोरिक्शा पर सवारी करना पसंद करते हैं। कई बार संजय दत्त को ऑटोरिक्शा में देसी अवतार में देखा गया है। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर