TikTok Videos: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सना खान के कंधे पर चढ़ा बंदर, बालों से निकालने लगा जुएं

Sana Khan TikTok Videos: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सना खान इन दिनों अपने एक टिक टॉक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sana khan
Sana khan  
मुख्य बातें
  • सना खान का हाल ही में एक टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • इस वीडियो में अब तक 733.3K मिलियन लोगों ने लाइक किया है।
  • सना बिग बॉस 6 में सलमान खान की पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक थी।

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में सना अपने एक टिक टॉक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में कुछ लड़के के पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सना बिग बॉस 6 में सलमान खान की पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक थी। उन्होंने बी ग्रेड फिल्म हाई सोसाइटी से डेब्यू किया था।

सना खान बॉलीवुड फिल्म जय हो और वजह तुम हो जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस किसी समुद्री बीच पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उनके कंधे पर एक बंदर बैठा हुआ है, जो उनके बालों में कभी जुएं ढूंढ रहा तो कभी खुद खुजली कर रहा है। वहीं उनके इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 733.3K मिलियन लोगों ने लाइक किया है। जबकि 1.4K लोगों ने लाइक किया है।

सना इन दिनों लगातार टिक टॉक वीडियो बना रही हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। बीते दिनों ही एक्ट्रेस फी फी आइलैंड घूमने गई थी। सना ने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया था।

 

बता दें कि सना खान को टिक टॉक पर 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके वीडियो को मिलियन व्यूज मिलते हैं। इसके अलावा सना अपने कोरियॉग्रफर मेल्विन लुइस के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। दोनों की अफेयर की खबरें आई थी। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया था

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर