नो मीन्स नो के बाद विकाश वर्मा का ऐतिहासिक कदम, द गुड महाराजा से सिल्वर स्क्रीन पर मचाएंगे गदर

विकाश वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म द गुड महाराजा में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत और पोलैंड के बीच हुए ऐतिहासिक क्षण को दर्शाया जाएगा। फिल्म में संजय दत्त नवांनगर के राजा जाम साहब के किरदार में नजर आएंगे, वहीं ध्रुव वर्मा एक रूसी स्नाइपर के रोल में दिखेंगे।

the good maharaja movie, the good maharaja movie cast,the good maharaja trailer,the good maharaja movie story, sanjay dutt in maharaja ranjeet singh role, 2nd world war
द गुड महाराजा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इस साल क्रिसमस से पहले 17 दिसंबर को रिलीज होगी विकाश वर्मा की फिल्म द गुड महाराजा।
  • नो मीन्स नो के बाद यह दोनों देशों के बीच संबंधो को गहरा करने के लिए होगा दूसरा प्रयास।
  • फिल्म में महाराजा रणजीत सिंह के किरदार में नजर आएंगे संजय दत्त।

The Good Maharaja: इंडियन जेम्स बॉन्ड के नाम से मशहूर ध्रुव वर्मा इन दिनों अपनी अगली फिल्म द गुड महाराजा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ध्रुव को इससे पहले नो मीन्स नो में देखा गया था, इस फिल्म में अभिनेता के जबरदस्त सीन से उन्हें भारतीय जेम्स बॉन्ड के रूप में जाना जाने लगा। विकाश वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म द गुड महाराजा में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत और पोलैंड के बीच हुए ऐतिहासिक क्षण को दर्शाया जाएगा, फिल्म की कहानी द्वितीय विश्वयुद्ध के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी।

बता दें नवानगर के राजा दिग्विजय सिंह और रणजीत सिंह जडेजा ने सोवियत रूस से बचाए गए 1000 पॉलिश बच्चों को बलाचडी, गुजरात में शरण दी थी। बच्चे उन्हें प्यार से बापू कहकर बुलाते थे। प्यार से कहे गए इन शब्दों की गूंज समय के अंतराल को पार कर दो देशों को एक दूसरे के बेहद करीब ले आई। फिल्म नो मीन्स नो के बाद यह दोनों देशों के बीच संबंधो को गहरा करने के लिए दूसरा प्रयास होगा। फिल्म में संजय दत्त नवानगर के राजा जाम साहब के किरदार में नजर आने वाले हैं, वहीं ध्रुव वर्मा एक रूसी स्नाइपर के रोल में दिखेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 400 करोड़ की इस मेगा बजट वाली फिल्म की कहानी और किस तरह यह फिल्म एक बार फिर भारत पोलैंड के रिश्तों को मजबूत करेगी।

फिल्म की कहानी

बॉलीवुड फिल्म मेकर विकाश वर्मा द गुड महाराजा को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में दिखाया जाएगा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किस तरह  महाराजा दिग्विजय सिंह और रणजीत सिंह जडेजा ने 1000 पोलिश बच्चों को भारत में शरण दी। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। विकाश वर्मा ने नो मीन्स नो के बाद द गुड महाराजा की प्रिंसिपल फोटोग्राफी शुरू कर दी है।

नो मीन्स नो के बाद यह भारत और पोलैंड का दूसरा प्रयास होगा ,जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। विकाश द्वारा निर्देशित यह पहल 1970 में रिलीज शोमैन राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर की याद दिलाती है, जिसने भारत और सोवियत रूस के बीच रिश्तों को एक बार फिर शिखर पर पहुंचा दिया था।

हर्षद कुमारी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

विकाश वर्मा ने महाराजा दिग्विजय सिंह रणजीत सिंह जडेजा की बेटी हर्षद कुमारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक युग का अंत है। उन्होंने बताया कि हर्षद उन चंद लोगों में से थी जिसने द गुड महाराजा की आत्मा को छू लेने वाले हावभाव को देखा था और वह उनके दिल के बेहद करीब थी। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि जीवन की लंबी यात्रा के बाद उनको मोक्ष प्राप्त हो। वहीं भारत में पोलैंड के राजदूत महामहिम श्री एडम बुराकोव्स्की ने भी ट्वीट कर हर्षद कुमारी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी।

जाम साहिब के किरदार में नजर आएंगे संजय दत्त

फिल्म में संजय दत्त नवांनगर (अब जामनगर, गुजरात भारत) के महाराजा जाम साहिब के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही ध्रुव वर्मा एक रूसी स्नाइपर के लीड रोल में हैं, लेकिन अभिनेता  हीरो के रोल में दिखेंगे या विलेन के ये पता लगा पाना अभी काफी मुश्किल है। वहीं गुलशन ग्रोवर, दीपराज राणा, शरद कपूर नाजिया हुसैन और पोलैंड के टैलेंटेड एक्टर्स एना एडोर, कैट क्रिस्टियन, अन्ना गुज़िक, नतालिया बाक, पावेल चेक, सिल्विया चेक, जेरज़ी हैंडज़लिक और जेसेक बिंदा सहायक कलाकार के रूप में नजर आएंगे।

400  करोड़ होगा फिल्म का बजट

फिल्म के बजट का खुलासा करते हुए विकाश वर्मा ने बताया कि फिल्म 400 करोड़ के बजट की होगी। इसकी शूटिंग लंदन, रूस, पोलैंड और भारत के गुजरात में होगी। फिल्म की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर विकाश ने कहा कि इस तरह की मास्टरपीस फिल्म के लिए हर एक पक्ष के लिए रिसर्च करना सबसे महत्वपूर्ण होता है, फिर चाह वो स्क्रिप्टिंग हो, डायलॉग्स हों या फिर एक्शन सीन। सच्ची घटना को फिल्म में दिखाने के लिए फिल्म का हर डिपार्टमेंट गहरी रिसर्च करने में लगा हुआ है।

फिल्म दोनों देशों के रिश्तों को करेगी मजबूत

पोलैंड में भारत के पूर्व राजदूत (अब कनाडा में उच्चायुक्त) अजय बिसारिया ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और दोस्ती को हाईलाइट करेगी। साथ ही दोनों देशों के रिश्त और मजबूत होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर