सामने आईं संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त के जन्मदिन की तस्वीरें, दिखा ये स्पेशल केक

बॉलीवुड
Updated Jul 25, 2019 | 20:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया है। अब मान्यता के जन्मदिन की तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें बर्थडे केक देखा जा सकता है जो काफी स्पेशल है।

Maanayata Dutt and her Cake
Maanayata Dutt and her Cake 
मुख्य बातें
  • संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने हाल ही में मनाया था अपना 40वां जन्मदिन
  • अब सामने आईं जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें, दिखा स्पेशल केक
  • संजय- मान्यता ने साल 2008 में गोवा में की थी शादी
  • दोनों के दो जुड़वां बच्चे हैं, बेटा शहरान और बेटी इकरा

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। मान्यता 22 जुलाई को 40 साल की हो गई हैं, जन्मदिन के बाद अब उनके बर्थडे की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में मान्यता का बर्थडे केक भी देखा जा सकता है जो कि बेहद आकर्षक है। 

दरअसल मान्यता ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें अब सामने आईं हैं। मान्यता के जन्मदिन का केक बेहद स्पेशल था क्योंकि यह LED लाइट्स पर सजा घूमने वाला केक था। मान्यता अपने बर्थडे केक से काफी इंप्रेस नजर आईं और यह उनकी Boomerang वीडियो में देखा जा सकता है। मान्यता ने अपने केक के साथ अपनी खूबसूरत ड्रेस को फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो बनवाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Maanayata Dutt (@maanayatamyheart) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Maanayata Dutt (@maanayatamyheart) on

करीबी ही हुए थे बर्थडे में शामिल

मान्यता के जन्मदिन में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मान्यता ने इस खास दिन पाउडर ग्रीन कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी और इसके साथ लाइट मेकअप का इस्तेमाल किया था। अपने इस लुक के साथ मान्यता ने हील्स पहनी।

साल 2008 में की थी शादी

मान्यता और संजय दत्त ने साल 2008 में गोवा में शादी की थी। शादी के करीब दो साल बाद दोनों दो जुड़वां बच्चों शहरान और इकरा के पेरेंट्स बने। उनके बच्चों का जन्म 21 अक्टूबर 2010 को हुआ था, दोनों अब 8 साल के हो चुके हैं। दोनों कई बार सोशल मीडिया के जरिए एक- दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। मान्यता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Maanayata Dutt (@maanayatamyheart) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं मान्यता

मालूम हो कि मान्यता का जन्म मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था और उनका नाम दिलनवाज शेख रखा गया था। वो दुबई में पली बढ़ी हैं। मान्यता कमाल राशिद खान की फिल्म देशद्रोही में नजर आईं और उन्हें स्क्रीन नेम मान्यता दिया गया। वो एक्टिंग करना चाहती थीं लेकिन उनके पिता के निधन के बाद उनपर अपने फैमिली बिजनेस को संभालने की जिम्मेदारी आ गई थी। बता दें कि मान्यता बिजनेसमैन हैं और फिल्हाल संजय दत्त प्रोडक्शंस की सीईओ हैं।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर