Ranveer Singh के लिए अब तक झूठ बोलते रहे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sara Ali Khan on Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपनी नई फिल्म लव आज कल के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने खुद को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है।

Sara Ali Khan Kartik Aaryan
Sara Ali Khan Kartik Aaryan 
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों नई फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं।
  • 'लव आज कल' में दोनों पहली बार साथ नजर आने वाले हैं।
  • हाल ही में रणवीर सिंह को लेकर सारा अली खान ने एक खुलासा किया है।

बॉलीवुड के चर्चित स्टार एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जल्द नई फिल्म लव आज कल में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। बता दें कि सारा अली खान ने करण जौहर के चैट शो में कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था। जिसके बाद फैंस उन्हें एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब ये इंतजार खत्म हुआ है, दोनों की फिल्म कुछ दिन बाद रिलीज होने वाली है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने खुलासा किया कि रणवीर सिंह के मिलवाने से पहले ही दोनों मिल चुके हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि हम रणवीर को खुश करने के लिए अब तक झूठ बोलते रहे क्योंकि वो सच में स्वीटहार्ट हैं। बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

जिसमें वो कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की दोस्ती करवाते नजर आए थे। जिसके बाद दोनों की दोस्ती के लिए फैंस भी रणवीर सिंह का शुक्रिया अदा कर रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

इससे पहले भी रणवीर सिंह सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की तस्वीरों पर अक्सर कमेंट करते रहते हैं। वहीं केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान अपनी तीसरी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। लव आज कल को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अलावा आरुषि शर्मा भी नजर आने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

'लव आज कल' के अलावा सारा अली खान इस साल फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने एक और फिल्म साइन की है। जिसमें वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी। वहीं कार्तिक आर्यन दोस्ताना 2 और भुलभुलैया 2 में दिखाई देंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर