बनारस की गलियों में रंगबिरंगी चूड़ियां खरीदने पहुंची Sara, परेशान फैंस बोले- मास्क पहनो, कोरोना हो जाएगा

बॉलीवुड
Updated Mar 16, 2020 | 07:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sara Ali Khan Banaras Video: सारा अली खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे बनारस की गलियों में भीड़ के बीच घूमती दिख रही है। लेकिन फिर भी कोई उन्हें पहचान नहीं पा रहा है।

Sara Ali Khan Banaras Video
Sara Ali Khan Banaras Video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सारा अली खान ने शेयर की वीडियो
  • बनारस की गलियों में घूमती आईं नजर
  • फैंस बोले कोरोना वायरस के चलते भीड़-भाड़ से दूर रहो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इंडस्ट्री की यंग ब्रिगेड का हिस्सा है। अपनी पहली ही फिल्म से सबका दिल जीतने वाली सारा ने कुछ ही वक्त में जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। इसी के जरिए वे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से फैंस को अपडेट रखती हैं। सारा का इंस्टाग्राम देखकर पता चलता है कि उन्हें ट्रेवल करना कितना पसंद है।

हाल ही में सारा ने एक नई वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वे बनारस की गलियों में घूमते हुए नजर आ रही हैं। यहां वे दुपट्टे के साथ एक सूट पहने हुए दिख रही हैं। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया हुआ है और गले में माला पहनी हुई है। यहां सारा नो-मेकअप लुक में खुले बाल किए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

वीडियो में सारा बताती हैं कि वे बनारस की विश्वनाथ गली में हैं, वे वहां की चीजों के बारे में थोड़ा ब्यौरा देती हैं। फिर सारा एक दुकान पर रंगबिरंगी चूड़ियां खरीदने रुक जाती हैं। खास बात ये है कि बनारस की गली में घूमते हुए सारा को कोई नहीं पहचानता। वीडियो देखकर फैंस इस बात को लेकर हैरान है। वहीं इतनी भीड़भाड़ वाली गली में सारा के इस तरह घूमने से फैंस परेशान भी हैं।

दरअसल सारा यहां बिना मास्क के घूम रही हैं। इन दिनों पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों और भीड़ वाली जगहों से दूर रहने के लिए कहा गया है। लेकिन सारा के इस तरह घूमने से फैंस को चिंता हो रही है। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया कि सारा मास्क पहनो, कोरोना हो जाएगा, वहीं दूसरे ने लिखा कि सुरक्षित रहो और कृपया भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहो। हालांकि ये वीडियो शायद कुछ वक्त पहले की है, जब सारा कुली नं. 1 की शूटिंग के बाद बनारस पहुंची थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो फरवरी में ही सारा की फिल्म लव आज कल आई थी, जो बॉक्सऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। अब वे वरुण धवन के साथ डेविड धवन की फिल्म कुली नं. 1 में नजर आने वाली हैं। इसके बाद वे साउथ सुपरस्टार धनुष और अक्षय कुमार के साथ अतरंगी रे में दिखेंगी, जो अगले साल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर आएगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर