Video: नीले समंदर के बीचों-बीच बिकिनी में कुछ इस अंदाज में नजर आईं सारा अली खान, सामने आया ये वीडियो

Sara Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इनदिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं।

sara ali khan
sara ali khan 
मुख्य बातें
  • सारा अली खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है।
  • इस वीडियो में वाइट कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं।
  • एक्ट्रेस इस साल इम्तियाज अली और डेविड धवन के फिल्म में दिखाई देंगी।

फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान इन दिनों अपनी बिकिनी तस्वीरों से तहलका मचा रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस इस वक्त वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। जहां वो अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बिकिनी में नजर आ रही हैं।

पिछले दिनों सारा अली खान ने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वो बिकिनी में बेहद हॉट नजर आईं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो नीले समंदर के बीचों-बीच में पानी में तैरती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस वाइट कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'अगर स्वर्ग का रंग होता'।

उनके इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट और लाइक कर रहे हैं। इसके अलावा सारा अली खान ने कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वो भाई इब्राहिम अली खान के साथ स्कूबा डाइविंग करती नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

सारा अली खान इससे पहले अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें अमृता सिंह जेट स्की चलाती नजर आ रहीं थी। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इस साल एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। सबसे पहले वो इम्तियाज अली की फिल्म आज कल में दिखाई देंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

 

इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर 1 में भी नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग खत्म नहीं हुई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर