सारा अली खान का वर्कआउट वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेस, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sara Ali Khan Workout Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने शेयर किया अपना थ्रोबैक वीडियो। जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आई एक्ट्रेस।

Sara Ali Khan
Sara Ali Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना पुराना वीडियो
  • जिम में वर्कआउट करती नजर आईं सारा
  • सारा अली खान का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं और अक्सर चर्चा में रहती हैं। सारा की अक्सर नई तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब एक बार फिर से वो अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

सारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया जिसमें वो जिम में इंटेंस वर्कआउट करती दिख रही हैं। इसमें वो पुल अप करती दिख रही हैं, जिसकी फैंस लगातार तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि बीते सालों में सारा ने अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया और उनका ट्रांसफॉर्मेशन काबिल-ए- तारीफ है। अब उनका यह वीडियो भी फैंस को इंस्पायर कर रहा है।

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते इस समय देश में लॉकडाउन है और इस समय सारा वर्कआउट के लिए जिम नहीं जा पा रही हैं लेकिन उन्होंने वर्कआउट करना नहीं छोड़ा है। सारा घर पर ही वर्कआउट करती हैं जिसका वीडियो भी वो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। इसके अलावा वो अपने डांस वीडियो भी सोशल  मीडिया पर पोस्ट करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

मालूम हो कि सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आईं थीं। इसके बाद उसी साल रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिम्बा में दिखीं। इसके बाद साल 2020 में कार्तिक आर्यन और सारा की फिल्म लव आज कल रिलीज हुई। अब सारा की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन है और अक्षय कुमार के साथ अतरंगी रे है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर