सिम्बा की शूटिंग के दौरान सारा ने रोहित शेट्टी को ऐसे किया था परेशान, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

बॉलीवुड
Updated Dec 28, 2019 | 18:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sara Ali Khan Simmba Video: सारा अली खान ने फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के साथ काम किया था। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के सेट का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है।

Sara Ali Khan Simmba Video
Sara Ali Khan in Simmba Video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सारा अली खान ने सिम्बा का थ्रोबैक वीडियो किया शेयर
  • वीडियो में मस्ती करती दिखीं सारा
  • रोहित शेट्टी को कुछ ऐसे किया परेशान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने पिछले साल केदारनाथ से फिल्मों में डेब्यू किया। इस फिल्म में वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं थीं। सारा को पहली ही फिल्म में जबरदस्त सराहना मिली। इसकी कुछ ही वक्त में सारा, रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिम्बा में नजर आईं। इस फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा ने रोहित के साथ काफी मस्ती की।

हाल ही में सारा ने सिम्बा की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में वे अपने फर्स्ट शॉट के लिए तैयार हो रही हैं। बाद में वे कैमरे के लिए ड्रेमेटिक पोज देते हुए नजर आती हैं, जिसे देखकर रोहित हैरान रह जाते हैं और पीछे की तरफ से इशारे करने लगते हैं। वहीं अगले शॉट में वे रोहित के साथ अजीब-सी एक्टिंग करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं कुछ शॉट्स में सारा अलग-अलग गानों पर डांस करते हुए दिख रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

 

वहीं वीडियो के आखिर में वे रोहित को एक गाने पर डांस करते हुए दिखाती हैं। जिसे देखकर रणवीर सिंह कहते हैं, 'वाह! सेंसेशन' और रोहित वहां से चले जाते हैं। ये वीडियो काफी फनी है। इसमें रोहित, सारा की हरकतें देखकर अपना सिर पकड़ लेते हैं। इस वीडियो पर रोहित ने कमेंट किया, 'पागल बच्चा।' वहीं सारा ने इमोजी बनाकर उन्हें रिप्लाई किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsrohitshetty) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सारा, इम्तियाज अली की फिल्म आज कल में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन है। ये एक रोमांटिक फिल्म है, जो अगले साल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा वे वरुण धवन के साथ कुली नं. 1 में भी काम कर रही हैं। जो 1 मई 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर