Ranbir Kapoor के वर्जिनिटी खोने से Ranveer Singh के कंडोम कन्फेशन तक, बॉलीवुड के 7 चौंकाने वाले कबूलनामे

Bollywood stars Shocking revelations and Confessions: बॉलीवुड में ऐसे कई मौके आए हैं जब सेलेब्स ने चौंकाने वाले खुलासे और कन्फेशन करके सुर्खियां बटोरी हैं, एक नजर ऐसे ही 7 कबूलनामों पर।

Shocking revelations and Confessions of Bollywood celebs
बॉलीवुड सेलेब्स के चौंकाने वाले खुलासे  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान ने पोर्न स्टार बनने की अपनी ख्वाहिश को लेकर की थी बात।
  • संजय दत्त ने सबके सामने कबूल की थी ड्रग्स लेने की बात।
  • रणबीर कपूर ने किया था 15 साल की उम्र में वर्जिनिटी खोने का खुलासा।

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री फिल्मी पर्दे पर अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं और अपने अभिनय कौशल के लिए अक्सर एक्टर्स सुर्खियां बटोरते रहते हैं, हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि उनके करियर और फिल्मों से ज्यादा फिल्मी कलाकारों का निजी जीवन सुर्खियों में रहता है। कितना ही बड़ा स्टार हो, आखिरकार है तो हर कलाकर इंसान ही, जिसका जीवन तरह तरह के विवादों से भरा हुआ है।

कई बार ये बॉलीवुड सेलेब्स अपने जीवन के बारे में चौंकाने वाले खुलासे करते नजर आए हैं और इसे लेकर सुर्खियां भी बटोरी हैं। आइए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से किए गए 9 चौंकाने वाले कबूलनामे यानी कन्फेशन पर। (Bollywood Celebs and Stars Shocking Confessions List in Hindi)

1. वर्जिनिटी खोने पर रणबीर कपूर का बयान:
GQ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रॉकस्टार अभिनेता ने कबूल किया कि उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि इसके बाद लड़की के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला था।

2. जब यौन शोषण पर बोलीं कल्कि कोचलिन:
एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन को आखिरी बार ओटीटी शो मेड इन हेवन में देखा गया था। अभिनेत्री ने एक बार कबूल किया था कि 9 साल की उम्र में उन्होंने किसी को अपने साथ यौन संबंध बनाने की इजाजत दी थी। उस समय कल्कि को पूरी तरह से इस बात की समझ भी नहीं थी कि इसका मतलब क्या होता है। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में, प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने कहा था कि सालों तक उन्हें इस बात का डर था कि उनकी मां को पता चल जाएगा।

3. पोर्न स्टार बनना चाहते हैं शाहरुख खान:

Shahrukh Khan wants to be a adult star confessions

शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं। आलोचनात्मक और व्यावसायिक दोनों तरह की हिट फिल्मों में दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता ने एक बार पोर्न स्टार बनने की अपनी इच्छा को स्वीकार किया था! अभिनेता प्रबंधन गुरु अरिंदम चौधरी की किताब 'डिस्कवर द डायमंड इन यू' को लॉन्च करने के लिए दिल्ली में थे, इसी दौरान उन्होंने इस बारे में बात की।

शाहरुख खान से यह पूछे जाने पर कि उन्हें इस इच्छा के लिए प्रेरणा कहां से मिली, अभिनेता ने कहा था कि वह हमेशा सिल्वेस्टर स्टेलोन के बहुत बड़े फैन रहे हैं जो हॉलीवुड सुपरस्टार बनने से पहले एक पोर्न स्टार थे।

4. अनुराग कश्यप से शख्स ने की थी छेड़छाड़:
मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने एक बार एक बच्चे के रूप में यौन शोषण पर खुलकर बात की थी। इतना ही नहीं, फिल्म निर्माता ने खुलासा किया था कि वह कई सालों के बाद यौन शोषण करने वाले शख्स से मिले थे। फिल्म निर्माता ने यह भी खुलासा किया था कि घटना के समय अपराधी शख्स 22 साल का था।

5. दीपिका पादुकोण को किस करना चाहते थे सिद्धार्थ मल्होत्रा:
फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​ने ​एक अजीब पल के बारे में बात की थी, जब वह अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए आलिया भट्ट के साथ किसिंग सीन की शूटिंग कर रहे थे। अभिनेता ने कहा था कि उन्हें लिपलॉक कुछ देर बाद बोरिंग लगने लगा। इसी साक्षात्कार के दौरान सिद्धार्थ ने यह खुलासा भी किया कि वह दीपिका पादुकोण को ऑनस्क्रीन किस करना चाहते हैं।

6. जब ड्रग्स को लेकर बोले संजय दत्त:

Sanjay Dutt confession about taking Drugs

शायद संजय दत्त बॉलीवुड में एक साथ लोकप्रिय और विवादित रहने वाले चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं। अभिनेता ने अपने जीवन के शुरुआती दिनों में ड्रग्स ली थी और यहां तक ​​​​कि यह कबूल भी किया था, 'मैं पाउडर सूंघता था और गोलियां भी लेता था। मेरा इलाज शुरू होने से पहले के आखिरी साल में, मैं अपने शरीर में ड्रग्स का इंजेक्शन भी लगाता था।'

7. रणवीर सिंह का कंडोम कन्फेशन:
अपने जोश और जुनून को लेकर जाने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह सार्टोरियल गोल देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार कंडोम ब्रांड का एडोर्समेंट किया था! इस बारे में डीएनए के साथ बातचीत के दौरान अभिनेता ने खुलासा किया था कि वह हमेशा अपने बटुए में कंडोम रखते हैं और अन्य पुरुषों से भी आग्रह किया था कि उन्हें भी सुरक्षा के लिए ऐसा करना चाहिए। उसी इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने खुलासा किया था कि सेक्सुअल वेल-बीइंग एक ऐसा विषय है जिस पर स्वस्थ चर्चा, शिक्षा और जागरुकता लाने की जरूरत है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर