Shabana Azmi Road Accident: रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हुईं अभिनेत्री शबाना आजमी, सामने आई ये तस्वीरें

Shabana Azmi News: मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी का कार एक्सीडेंट हो गया है। इस दौरान शबाना आजमी को काफी चोटे आईं है। इस घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shabana Azmi
Shabana Azmi 
मुख्य बातें
  • अभिनेत्री शबाना आजमी का एक्सीडेंट हो गया है।
  • इस घटना में अभिनेत्री को काफी गंभीर चोटे आई हैं।
  • घटना के दौरान जावेद अख्तर भी मौजूद थें।

मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी का कार एक्सीडेंट हो गया है। अभिनेत्री के साथ ये घटना मुंबई -पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ है। इस दौरान अभिनेत्री मुंबई से खंडला जा रहीं थीं, तभी रास्ते में उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। इस घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें शबाना आजमी बुरी तरह से घायल नजर आ रही हैं। 

इस घटना में शबाना आजमी और उनका ड्राइवर दोनों बुरी तरह से घायल हुए हैं। दरअसल शबाना आजमी की कार एक्सप्रेसवे पर एक ट्रेक में जा भिड़ी। कार में शबाना आजमी के साथ जावेद अख्तर भी मौजूद थे। लेकिन उन्हें अधिक चोटे नहीं आई हैं। फिलहाल दोनों को ही एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस खबर के सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। हाल ही में माकपा नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम ने ट्वीट कर जल्द ठीक होने की कामना की है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv) on

शबाना आजमी और जावेद अख्तर के साथ ये हादसा सुबह चार बजे हुआ है। बता दें कि बीते दिनों ही जावेद अख्तर ने अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर दोनों पति-पत्नी काफी खुश नजर आए थे। इसके अलावा दोनों ही रेट्रो लुक में नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर