शबाना आजमी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक इन अदाकाराओं ने किरदार में ढलने के लिए मुंडवाए थे अपने बाल, पहचानना हुआ था मुश्किल

Actresses shaved off hair: फिल्म में रोल की डिमांड के हिसाब से बॉलीवुड की कई अदाकाराओं ने अपने बाल तक मुंडवाए। उनका मानना है कि इससे वो अपने रोल के साथ अधिक न्‍याय कर पाएंगी। आज हम आपको ऐसी ही चुनिंदा अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्‍होंने अपने बाल मुंडवाए।

actresses who shaved off hairs, Bollywood actresses
actresses who shaved off hairs  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शबाना आजमी ने विधवा का किरदार निभाने के लिए मुंडवाए थे बाल।
  • हाल ही में शिल्‍पा शेट्टी का बाल बनवाते हुए वीडियो हुआ था वायरल।
  • रोल में खरा उतरने के लिए अदाकाराओं ने लिया ये फैसला।

Actresses who gets bald for role: रुपहले पर्दे पर अपनी जगह कायम रखने और खुद को किरदार में पूरी तरह से ढालने के लिए बॉलीवुड सितारे खूब मेहनत करते हैं। यही वजह है कि कई बार वे अपनी क्षमता से ज्‍यादा चीजें करते नजर आते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अदाकाराओं के बारे में बताएंगे जिन्‍होंने काम के लिए अपने बाल तक मुंडवा लिए। इनमें शबाना आजमी से लेकर प्रियंका चोपड़ा जैसी कई दिग्‍गज अभिनेत्रियां शामिल हैं। 

shabana

शबाना आजमी (Shabana Azmi)

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने फिल्म 'वॉटर' के लिए अपने बाल मुंडवाने थे। उन्‍हें इस लुक में देखकर फैंस हैरान रह गए थे। यह फिल्म विधवाओं के जीवन पर आधारित थी। हालांकि ये कभी रिलीज नहीं हो पाई। कंटेंट को लेकर फिल्म काफी विवादों में रही। जिसके चलते  सेंसर बोर्ड ने इसे बैन कर दिया था।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म 'मैरी कॉम' में अपने रोल के साथ न्‍याय करने के लिए अपना सिर मुंडवाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। उनके अभिनय को इसमें खूब सराहा गया। 

tanuja

तनुजा (Tanuja)

बॉलीवुड की गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस तनुजा ने भी फिल्म 'पितृरूण' के लिए अपने बाल मुंडवाए थे। उन्‍होंने इसमें अपने किरदार को जिंदा रखने के लिए ऐसा किया था। 

tanvi

तन्वी आजमी (Tanvi Azmi)

बॉलीवुड की सुपरहिट  फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाने के लिए एक्ट्रेस तन्वी आजमी ने भी अपने बाल बनवाए थे। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह मूवी लोगों को खूब पसंद आई थी। 

shilpa

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी भी हाल ही मेंअपने अंडरकट हेयर स्‍टायल को लेकर काफी चर्चाओं में आ गई हैं। उन्‍होंने ऐसा लुक अपनी फिल्म 'द डिजायर' के लिए अपनाया। उनका हेयर कटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर