दो साल के बेटे को लेकर काजोल की मेहंदी में पहुंचे थे शाहरुख और गौरी, वायरल हो रही 21 साल पुरानी फोटो

Shah Rukh Khan Attended Kajol Mehendi Ceremony: काजोल की मेहंदी सेरेमनी में पत्नी गौरी और बेटे आर्यन संग पहुंचे थे शाहरुख खान। अब ये 21 साल पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Shah Rukh and Gauri Khan attended Kajol Mehendi Ceremony
Shah Rukh and Gauri Khan attended Kajol Mehendi Ceremony 
मुख्य बातें
  • काजोल की मेंहदी रस्म में पत्नी गौरी और बेटे आर्यन संग पहुंचे थे शाहरुख खान
  • काजोल की मेहंदी की 21 साल पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
  • मालूम हो कि काजोल ने साल 1999 में अजय देवगन से शादी की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी पर्दे की हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया जिसे काफी पसंद किया गया। यह बात तो सभी जानते हैं कि दोनों ना केवल फिल्मों में कई बार साथ काम कर चुके हैं बल्कि असल जिंदगी में अच्छे दोस्त हैं। 

इन दिनों उनकी एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है जो काजोल की मेहंदी सेरेमनी की है। दरअसल शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन के साथ काजोल की मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे थे। इस फोटो में काजोल के हाथों में मेहंदी लगी हुई है और शाहरुख व गौरी उनके साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। शाहरुख ने बेटे आर्यन को गोद में लिया हुआ है। 21 साल पुरानी ये फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है और फैंस को बहुत पसंद आ रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Monika Lang (@kiransrkfan) on

यह फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फोटो में आर्यन काफी क्यूट लग रहे हैं। और वो कमेंट कर तारीफ भी कर रहे हैं। मालूम हो कि इस समय आर्यन दो साल के थे। दोनों ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी की थी और 13 नवंबर 1997 को आर्यन का जन्म हुआ था। 

कई फिल्मों में शाहरुख- काजोल ने साथ किया काम

शाहरुख और काजोल कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। साल 1995 में रिलीज हुई उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे करीब दो दशक तक मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में लगी रही थी। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था और पसंद किया गया था। इसके अलावा दोनों फिल्म बाजीगर, कुछ- कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान और दिलवाले जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

1999 में काजोल ने अजय देवगन से की थी शादी 

मालूम हो कि काजोल ने 24 फरवरी 1999 को एक्टर अजय देवगन से महाराष्ट्रियन स्टाइल में शादी की थी। शादी के बाद 20 अप्रैल 2003 को उनकी बेटी न्यासा का जन्म हुआ। इसके करीब सात साल बाद 13 सितंबर 2010 को काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर